Stock market opening 4 September 2026: IT और बैंकिंग के शेयरों में तेजी का असर शुक्रवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के अंतिम दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 504.16 अंक उछलकर 76,657.02 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 37.45 अंकों के उछाल के साथ 23,984.25 पर खुला। बीएसई पर 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि महज 2 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में तेजी
BSE पर बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, ITC, NTPC, रिलायंस, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, बजाज फिन्सर्व, TCS, SBIN, मारुति, BEL, इंडिगो, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HCLTECH, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, रिलायंस, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, अल्ट्रासेमको, एशियन पेंट, LT, टाइटन और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। ट्रेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 2.16% का उछाल देखा जा रहा है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर सन फार्मा और इटरनल के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 0.49% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.40%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.24% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.62% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड बुधवार को 11.34 बजे 0.07% उछलकर 95.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

