Close Menu
    What's Hot

    इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा

    February 13, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

    February 13, 2026

    संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026

      राष्ट्रीय स्तर पर कृषि जिनसों के उत्पादन-खपत का सर्वे कराए केंद्र सरकार: हरचंद सिंह बरसट

      February 13, 2026

      CM Yogi Adityanath: जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो: सीएम योगी

      February 13, 2026

      भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आसान नहीं

      February 13, 2026

       प्रधानमंत्री ने किया नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन

      February 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया
    दिल्ली

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया
    Delhi News : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

    • मादीपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डेडिकेटेड मैटरनिटी वार्ड और मेडिटेशन सेंटर शुरू किया गया, इस मॉडल का आगे सभी सेंटर्स में चरणबद्ध तरीके से विस्तार होग
    • एक साल में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली की जनता को समर्पित किए गए, अब तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया
    • पूरी दिल्ली में 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन हुआ, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत बनाने की हमारे मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है- स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    Delhi News | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली । दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार दिल्ली के मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया, इसके साथ ही राजधानी दिल्ली की जनता को आज एक साथ  51 नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात मिली ।

    इस अवसर पर मादीपुर से विधायक कैलाश गंगवाल और हेल्थ डिपार्टमेंट के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।  पूरी दिल्ली में 51 नए सेंटर्स के लॉन्च के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर अब 370 हो गई है, जो रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के बनने के सिर्फ एक साल के भीतर हासिल की गई एक बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    अब तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने इन सेंटर्स पर इलाज और जरूरी हेल्थकेयर सर्विस का फायदा उठाया है, जो  स्थानीय स्तर की प्राइमरी हेल्थकेयर में लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

    उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर की पहल प्रायमरी हेल्थ केयर को लोगों के और करीब लाने के लिए हमारी सरकार का विजन है।

    100 से ज्यादा डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा प्रदान कर रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

    मंत्री ने आगे कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मांताओं, बुजुर्गों और स्थानीय परिवारों को बेसिक मेडिकल केयर के लिए अस्पतालों तक जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़े, क्योंकि अब स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी सेवाएं उनके घर के आस-पड़ोस में ही मिल रही हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने आगे बताया कि ये सेंटर लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श, जरूरी दवाएं और 100 से ज्यादा डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, साथ ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर के लिए स्क्रीनिंग सर्विस, मां और बच्चे की हेल्थकेयर, मुफ्त टीकाकरण और मेंटल हेल्थ सपोर्ट की सुविधा भी देते हैं। ये सर्विस बड़े सरकारी अस्पतालों पर बोझ कम करने में भी मदद कर रही हैं और साथ ही समय पर और उचित देखभाल भी सुनिश्चित कर रही हैं।

    दिल्ली के मादीपुर में खुले नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डेडिकेटेड मैटरनिटी वार्ड भी बनाया गया है , जो राजधानी दिल्ली  के अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विस्तार के लिए एक मॉडल का काम करेगा। सेंटर में मेडिटेशन और योग की सुविधा भी मौजूद है।

    साथ ही ट्रेंड योग इंस्ट्रक्टर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और होलिस्टिक वेलबीइंग को बढ़ावा देने के लिए हफ़्ते में दो बार सेशन होंगे।  मादीपुर सेंटर के लिए प्लान की गई अन्य सुविधाओं में केयर सर्विस, कैंसर स्क्रीनिंग और ट्रीटमेंट सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। यह सुविधा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी, ताकि आस-पास के लोगों को आसानी से किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आगे कहा कि राजधानी दिल्ली के पब्लिक हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को और ज्यादा मजबूत करने और प्राइमरी से लेकर एडवांस्ड इलाज की सुविधाओं तक एक इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर बनाने के लिए इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरीज और क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स को भी डेवलप किया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक के लिए सुलभ, सस्ती और अच्छी हेल्थकेयर सेवाओं को तेजी से बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य पूरी दिल्ली में 1100 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्थानीय स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर का ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिले।

    मंत्री ने राजधानी के लोगों से दिल्ली सरकार की इन सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और अपने परिवारों और स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की है, जिससे स्वस्थ दिल्ली के विजन को मजबूती मिलेगी।

    Delhi CM Rekha Gupta ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे
    Next Article इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      President Droupadi Murmu ने ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग’ की शुरूआत की

      February 13, 2026

      विजेंद्र गुप्ता ने उभरती एआई अर्थव्यवस्था में उत्पादकता लाभ और श्रम बाजार में होने वाले व्यवधानों को किया रेखांकित

      February 13, 2026

      Ravinder Indraj Singh ने पूठ कलां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया

      February 13, 2026

      Delhi News : दिल्ली में ऐतिहासिक पहल

      February 12, 2026

      दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ‘विट्ठलभाई की गौरव गाथा’ के बुक स्टॉल का किया उद्घाटन

      February 12, 2026

      CM Rekha Gupta ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ को दी मंजूरी

      February 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा

      By श्वेता चौहानFebruary 13, 2026

      Priyanka Chopra: इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा…

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

      February 13, 2026

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.