Close Menu
    What's Hot

    मान सरकार ने चार साल में वो काम किया, जो 70 साल…

    March 11, 2026

    धुरंधर 2 ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी जो लग्जरी वॉच, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज
    Breaking News

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    No Confidence Motion: गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज
    No Confidence Motion: गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    विपक्ष ने लगाए माफी मांगो के नारे
    No Confidence Motion, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, अरे भाई यहां नियमों से बोलना पड़ता है, यहां इतने वरिष्ठ सदस्य बैठे हैं, मुझे तो अभी भी नहीं मालूम पड़ता कि शशि थरूर, बालू साहब बैठे हैं, क्यों नहीं सिखाते उन्हें।

    ये पीएम मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। किसी के भी सामने हम एक अंगुली दिखाते हैं तो 4 अंगुलियां अपनी तरफ भी दिखती है। विपक्ष ने अमित शाह माफी मांगो के नारे लगाए। अंत में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। उन पर सदन की कार्यवाही के दौरान भेदभाव करने का आरोप था।

    ये सदन मेला नहीं है, जो नियम से नहीं चलेंगे, उनका माइक बंद होगा

    इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और गिनाया कि 17वीं, 18वीं लोकसभा में बोलने के लिए कितना समय मिला। उन्होंने साफ कहा कि सदन नियम से चलेगा। स्पीकर को नियमों के उल्लघंन पर रोकने और टोकने का अधिकार है। ये सदन मेला नहीं है, जो नियम से नहीं चलेंगे,उनका माइक बंद होगा।

    बोलने का मौका आता है तो नेता प्रतिपक्ष जर्मनी या फिर इंग्लैंड में होते है

    अमित शाह ने कहा, कितना बोलना है इसके लिए कुछ नियम बने हैं। 17वीं लोकसभा कांग्रेस को 157 घंटे 55 मिनट का समय दिया गया। जबकि उनके 52 सदस्य थे। कांग्रेस को भाजपा से 6 गुना ज्यादा समय दिया गया। जबकि भाजपा के पास 6 गुना ज्यादा सदस्य थे। 18वीं लोकसभा में भी कांग्रेस को भाजपा से दो गुना समय मिला। नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि हमें बोलने नहीं दिया जाता। मगर बोलने का मौका आता है तो जर्मनी में होते हैं इंग्लैंड में होते हैं। फिर शिकायत करते हैं।

    ये भी पढ़ें: भारत में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने दबोचा सब्जी चोर, जमकर की धुनाई
    Next Article धुरंधर 2 ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी जो लग्जरी वॉच, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026

      एलपीजी की आपूर्ति को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

      March 10, 2026

      अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे

      March 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मान सरकार ने चार साल में वो काम किया, जो 70 साल…

      By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

      Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब विधानसभा में बजट पर…

      धुरंधर 2 ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी जो लग्जरी वॉच, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.