Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कराड़िया गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत और 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। बस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। यह हादसा कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया इंटरचेंज के समीप हुआ। बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क से नीचे जा गिरी।
हादसे में 7 मृतकों की पहचान
हादसे के बाद मृतकों और घायलों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई है। सात मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि बस के चालक की पहचान की पुष्टि होना बाकी है। मृतकों की संख्या आठ बताई जा रही है, जबकि घायलों की संख्या 13 है।
SP ने लिया घटनास्थल का जायजा
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। एसपी सुजीत शंकर द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने की जानकारी भी दी गई है। बस के अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने के कारण हादसा हुआ। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई गई है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारण की जांच चल रही है।
भोपाल से खाटूश्याम जा रहे थे श्रद्धालु
बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश से राजस्थान के खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर के बाद यात्रियों के परिवारों में चिंता और शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराना, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करना और दुर्घटना के कारणों का पता लगाना है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के कारण हो सकती है।

