चंडीगढ़: देश के राजनीति में हमेशा से अनुभवी नेताओं का दबदबा रहा है, लेकिन समय के साथ ट्रेंड बनता जा रहा है. अब राजनीति में यानी कि Gen-Z और यंगस्टर्स गूंज सुनाई देने लगी है. हाल के दिनों में देश और राज्य की राजनीति में युवाओं को अपनी ओर करने के लिए सभी राजनीतिक दल लगे हैं. चाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक लगातार जेन-जी (Gen-Z) की बात कर रहे हैं. लेकिन, अब हम हरियाणा विधानसभा की बात करेंगे. हम जानने की कोशिश करेंगे कि 2024 के विधानसभा चुनाव में सदन में कितने ऐसे एमएलए चुनकर आए जो जेन-जी हैं.
आंकड़ों और चुनावी विश्लेषण के मुताबिक 2024 की हरियाणा विधानसभा में 40 साल या उससे कम उम्र (1984 के बाद जन्मे) के कुल 9 विधायक आए हैं. हालांकि, इनको मिलेनियल्स में रखा जा सकता है. वहीं, जेन-जी (Gen-Z) की बात करें तो केवल एक विधायक चुनकर सदन पहुंचे हैं. हालांकि, कुल विधायकों के हिसाब से देखा जाए तो कुल 90 विधायकों में से केवल एक ही ऐसे जेन-जी (Gen-G) हैं, जो कि 0.9 प्रतिशत से भी कम हैं. अगर, युवाओं को जो लिया जाए तो ये प्रतिशत 9 के पास पहुंच जाता है.
कौन है जेन-जी विधायक?
2024 विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे कांग्रेस के युवा नेता आदित्य सुरजेवाला. आदित्य सुरजेवाला की उम्र महज 25 वर्ष है. वे कैथल विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर सदन पहुंचे हैं. वह न सिर्फ इस बार के सदन के सबसे युवा विधायक हैं, बल्कि पूरे हरियाणा विधानसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य भी हैं. आदित्य कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे हैं.
हरियाणा विधानसभा की डेमोग्राफी समझते हैं
हरियाणा विधानसभा के विधायकों की उम्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो सदन की तस्वीर कुछ इस तरह है:
- औसत उम्र: हरियाणा विधानसभा के सदस्यों की औसत आयु 55.6 वर्ष है. यानी कि सदन में अनुभवी नेताओं की संख्या ज्यादा है.
- 50 वर्ष या उससे कम उम्र के विधायक: सदन में 50 साल या उससे कम उम्र के कुल 28 विधायक मौजूद हैं.
- सबसे उम्रदराज विधायक: कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता रघुकबीर सिंह कादियान 80 साल के हैं. वे बेरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वे सदन के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं.
