Close Menu
    What's Hot

    7 बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला, 35 रन पर ऑलआउट, सिर्फ 82 गेंद में खत्म हुआ मैच | Sports

    August 27, 2026

    किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

    August 27, 2026

    हरियाणा विधानसभा कितने ‘Gen-z’ विधायक? सदन तक कैसे पहुंचेगी यूथ की आवाज

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

      August 27, 2026

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट
    Breaking News

    किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Corporate Loans: 2018-19 में ऋण माफी राशि 1,48,753 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी जोकि 2025-26 में घटकर 20,485 करोड़ रह गई है।
    Corporate Loans: 2018-19 में ऋण माफी राशि 1,48,753 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी जोकि 2025-26 में घटकर 20,485 करोड़ रह गई है।

    विपक्षी दल सरकार पर लगाते है उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के आरोप
    Corporate Loans, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों के कर्ज पूरी तरह माफ नहीं किए जाते, बल्कि बैंकों द्वारा उन्हें राइट-आॅफ या इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत हेयरकट दिया जाता है। विपक्षी दलों और रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बड़े कॉरपोरेट्स के लाखों करोड़ रुपए के लोन राइट-आॅफ या सेटल किए गए हैं।

    हालांकि राजनीतिक दलों और विपक्षी नेताओं आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने बड़े कॉपोर्रेट घरानों और उद्योगपतियों के लगभग 10 से 16 लाख करोड़ रुपए तक के कर्ज माफ या राइट-आॅफ किए हैं।

    सुभाष चंद्रा/एसेल ग्रुप (हालिया मामला – अगस्त 2026)

    • कुल बकाया कर्ज: लगभग 22,006 करोड़ रुपए
    • निपटान राशि: मात्र 6.5 करोड़ रुपए।
    • विवरण: राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने मीडिया कारोबारी और एसेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत इस बेहद कम भुगतान योजना को मंजूरी दी है। इसमें बैंकों को लगभग 99.97% का भारी नुकसान (हेयरकट) उठाना पड़ा है।

    डीएचएफएल (दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड)

    • कुल कर्ज: 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक (लगभग $13.93 अरब)।
    • विवरण: यह दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता के तहत समाधान पाने वाली पहली बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी थी। वर्ष 2021 में पिरामल ग्रुप ने इसका अधिग्रहण किया था, जिसमें ऋणदाताओं को उनके बकाए का एक तय हिस्सा मिला।

    भूषण पावर एंड स्टील

    • कुल कर्ज: लगभग 49,000 करोड़ रुपए (लगभग $6.9 बिलियन)।
    • विवरण: जेएसडब्ल्यू स्टील द्वारा इस मामले का समाधान किया गया। यह आईबीसी प्रक्रिया के तहत सबसे बड़े कर्ज समाधान और परिसंपत्ति हस्तांतरण मामलों में से एक है।

    वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज

    • कुल कर्ज: लगभग 62,000 करोड़ रुपए से अधिक के दावे।
    • विवरण: वेणुगोपाल धूत की कंपनी वीडियोकॉन के मामले में भी कर्जदाताओं को भारी हेयरकट का सामना करना पड़ा और वेदांता ग्रुप की कंपनी द्वारा इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया चली।

    बैंकों ने पिछले 12 सालों में 9.95 लाख करोड़ रुपए का कॉरपोरेट ऋण किया माफ

    बैंकों ने पिछले 12 सालों में बड़े कॉरपोरेट को दिए गए 9.95 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ किए हैं। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में दी थी। उन्होंने बताया कि 2018-19 में ऋण माफी राशि 1,48,753 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी जोकि 2025-26 में घटकर 20,485 करोड़ रह गई है।

    उन्होंने बताया कि हालांकि ऋण माफ करना एक अकाउंटिग प्रक्रिया है और इससे लोन धारकों को राहत नहीं मिलती है। बैंक रिकवरी की कार्रवाई जारी रखते हैं।

    ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही से अब तक 165 की मौत, 177 भारतीय पर्यटकों समेत 826 लोग लापता

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा विधानसभा कितने ‘Gen-z’ विधायक? सदन तक कैसे पहुंचेगी यूथ की आवाज
    Next Article 7 बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला, 35 रन पर ऑलआउट, सिर्फ 82 गेंद में खत्म हुआ मैच | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      7 बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला, 35 रन पर ऑलआउट, सिर्फ 82 गेंद में खत्म हुआ मैच | Sports

      By परवेश चौहानAugust 27, 2026

      तुर्की की टीम ने ऑस्ट्रिया को कॉन्टिनेंटल कप के मुकाबले में बुरी तरह से रौंद…

      किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

      August 27, 2026

      हरियाणा विधानसभा कितने ‘Gen-z’ विधायक? सदन तक कैसे पहुंचेगी यूथ की आवाज

      August 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.