नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर के भविष्य को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही अहम बैठक कर सकता है. पिछले काफी दिनों से सीनियर खिलाड़ियों के साथ हो रही घटनाओं की वजह से मुख्य चयनकर्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इंग्लैंड के दौरे पर रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर किए जाने की खबरें जैसा सामने आई. उसने बीसीसीआई का नाम छवि खराब की है. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया को खुद आकर इस मामले पर बयान देना पड़ा था.
इंग्लैंड के दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान लॉर्ड्स में खेले जाने वाले आखिरी मैच से पहले रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें सामने आने से हंगामा मच गया था. मीडिया रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा था कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अब पूर्व कप्तान को वनडे टीम में आगे नहीं देख रहे. इसके बाद ऐसी खबरें आई की लॉर्ड्स रोहित की आखिरी मुकाबला होगा. इसे लेकर बीसीसीआई सचिव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है ये सारी खबरें गलत हैं. अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी अगरकर से मुलाकात कर उनके भविष्य पर चर्चा करना चाहते हैं.

जानकारी के अनुसार BCCI के भीतर और भारतीय टीम से जुड़े कुछ लोग चाहते हैं कि अगरकर चीफ सेलेक्टर के पद पर बने रहें. वहीं कुछ का मानना है कि इतने सारे विवादों के बाद उनको इस पद पर अब नहीं रहना चाहिए. अंतिम फैसला बैठक के बाद ही होने की उम्मीद है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक BCCI अगरकर के काम के तरीके से खुश नहीं है. ऐसे में उनके कार्यकाल में आगे ना बढ़ाने की चर्चा हो रही है. अगरकर को भी यह तय करना होगा कि वह इस जिम्मेदारी को आगे जारी रखना चाहते हैं या नहीं. चेतन शर्मा के पद से इस्तीफा देने के बाद अगरकर को तीन साल पहले चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी. बीसीसीआई के साथ उनका मौजूदा करार सितंबर में खत्म हो रहा है. अब यह बीसीसीआई को फैसला लेना है कि क्या उनको एक साल के एक्सटेंशन दिया जाए या फिर किसी और को इस जिम्मेदारी के लिए चुना जाए. उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बनाए रखने पर चर्चा चल रही है.

