नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम की घोषणा कर दी है. टीम के स्टार क्रिकेटर रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वापसी के लिए तैयार हैं. चोटों की वजह से दोनों खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिल पाई थी. कोच रॉब वॉल्टर ने अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 21 सदस्यीय विस्तृत टीम घोषित की है। इस सीरीज से पहले दोनों टीमें पांच टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेलेंगी।
न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इतने ही मुकाबलों की टी20 सीरीज में भी दोनों टीमों को खेलना है. वनडे सीरीज में कप्तान मिचेल सैंटनर समेत केवल छह खिलाड़ी सभी पांच मैचों में हिस्सा लेंगे. आठ खिलाड़ी शुरुआती तीन वनडे खेलने के बाद भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए टीम से अलग हो जाएंगे.
टीम के सात खिलाड़ी ऐसे हैं जो आखिर के दो वनडे में खेलने के लिए टीम से जुड़ेंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र अक्टूबर में कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाते समय कंधा खिसकने के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. ओपनर फिन एलन और टिम सीफर्ट के अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अंतिम दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे. इन तीनों खिलाड़ियों ने विदेशी टी20 लीग में खेलने को प्राथमिकता दी है. और पिछले 18 महीनों से न्यूजीलैंड की वनडे टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है.
पहले तीन वनडे मैचों के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।
आखिरी दो वनडे मैचों के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) और ब्लेयर टिकनर तथा विल यंग.

