नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स के मेगा फाइनल में धमाकेदार खेल दिखने को मिला. टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल मैच में पहले बल्लेबाज करते हुए जोरदार बैटिंग करते हुए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. अभिषेक शर्मा की कातिलाना बल्लेबाजी के बाद तिलक वर्मा की फिफ्टी ने टीम को 6 विकेट पर 211 रन के स्कोर तक पहुंचाया.
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एशियन गेम्स फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. वैभव सूर्यंवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत करते हुए छक्के बरसाए. इसके बाद टीम को धड़ाधड़ झटके लगे लेकिन अभिषेक एक छोर पर डटे रहे. उन्होंने स्कोर 100 रन के करीब पहुंचाया लेकिन 61 रन पर विकेट गंवा बैठे. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और फिर ईशान किशन ने छोटी पारी खेली. असली धमाका तिलक वर्मा ने किया और पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी ठोक स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया.
Innings Break!
Superb contributions all through the order take #TeamIndia to 2️⃣1️⃣1️⃣/6 in the Gold Medal contest 💪
Over to our bowlers to defend 🎯
Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/nfMkldToiV
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
जब भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी तो अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रन गति बनाए रखा. उन्होंने महज 20 बॉल पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से फिफ्टी ठोकी. उन्होंने 28 गेंद पर 61 रन की बेशकीमती पारी खेल टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. तिलक वर्मा ने छठे नंबर पर आकर उनके अधूरे काम को अंजाम तक पहुंचाया. उन्होंने 21 बॉल पर 3 चौके और 4 छक्का लगाते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. तिलक ने 22 बॉल पर 51 रन बनाए लेकिन पाकिस्तान की गेंदबाजी को तहस नहस कर दिया.
5⃣1⃣* runs from 2⃣2⃣ balls 🫡
Tilak Varma with a rapid impact boosting #TeamIndia‘s total 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames | @TilakV9 pic.twitter.com/3xMfGlQapG
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
छोटी पारी, बड़ा कमाल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी में तिलक और अभिषेक ने फिफ्टी ठोकी तो तीन छोटी लेकिन अहम पारी भी देखने को मिली. कप्तान श्रेसय अय्यर ने 21 रन की पारी खेली जबकि ईशान किशन ने 20 रन बनाए. वहीं निचले क्रम में आकर शिवम दुबे ने 15 बॉल पर 27 रन की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. इन तीन छोटी पारी की बदौलत ही भारत 211 रन तक पहुंच पाया.

