नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को 165 रन के बड़े अंतर से जीत कर 1-0 की बढ़त हासिल की. मैच के आखिरी दिन मेजबान टीम दूसरी पारी में मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के आगे महज 206 रन पर सिमट गई. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर दिया था. दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका के सामने भारत ने 372 का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था.
श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत हासिल की. इसमें दो खिलाड़ियों का सबसे बड़ा रोल रहा. दूसरी पारी में मेजबान टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और उसपर अकेले ही मानव सुधार कहर बनकर टूटे. उन्होंने इस पारी के दौरान कुल 6 विकेट चटकाए. मानव ने 23.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 55 रन दिए और विकट का सिक्सर लगाया. प्रसिद्ध कृष्णा ने इस पारी के दौरान 2 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.
A clinical victory for #TeamIndia in the Galle Test.
Manav Suthar’s 6 wicket haul in the second innings, guides India to a 165 run win over Sri Lanka.
Scorecard – https://t.co/M9LVyCAp8y #SLvIND pic.twitter.com/QxAhFQGZke
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
गॉल टेस्ट के दौरान दोनों पारी को मिलाकर सुधार ने कुल 10 विकेट चटकाए और श्रीलंका की टीम के हार का कारण बने. उन्होंने पहली पारी में 21.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 76 रन खर्च कर कुल 4 विकेट अपने नाम किए थे. दूसरी पारी में अपने इस प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 6 विकेट चटकाए. दूसरी पारी में जब टीम को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत थी तो उन्होंने लगातार सफलता हासिल की और मैच का रुख मोड़ दिया.
इस मैच के दौरान गेंदबाजी में मानव सुथार ने करिश्मा किया तो देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से तहलका मचाया. उन्होंने पहली पारी में भारतीय टीम के 462 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पडिक्कल ने 230 बॉल खेलकर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 167 रन की पारी खेली. इसके बाद जब भारतीय टीम दूसरी पारी में मुश्किल में थी तो 44 रन बनाए. इस मैच में उन्होंने कुल 211 रन बनकार भारत को जीत की नींव रखी.

