Close Menu
    What's Hot

    CM मान का एलान- किला रायपुर में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और गांव में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी

    February 20, 2026

    ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट ने मारी बाज़ी, ट्रॉफी जीतते ही इंटरनेट पर बवाल

    February 20, 2026

    AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

      February 20, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत ने फिर बढ़ाया रूस से कच्चे तेल का आयात
    दुनिया

    भारत ने फिर बढ़ाया रूस से कच्चे तेल का आयात

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : भारत ने फिर बढ़ाया रूस से कच्चे तेल का आयात
    Business News Hindi : भारत ने फिर बढ़ाया रूस से कच्चे तेल का आयात

    अमेरिकी दबाव के बावजूद नवंबर में पिछले पांच माह का उच्चतम स्तर छूआ

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिकी दबाव को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए भारत ने अपनी जरूरतों के हिसाब से रूस से कच्चे तेल का आयात फिर से तेज कर दिया है। आकड़ों की बात करें तो नवंबर में भारत ने पिछले पांच माह में सबसे ज्यादा तेल आयात किया। यह आंकड़े यूरोपीय थिंक-टैंक सेंटर फॉर रिसर्च आॅन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने जारी किए हैं। इसी के चलते भारत और रूस के बीच तेल आयात का यह आंकड़ा बढ़ते हुए नवंबर में 2.6 अरब यूरो पर पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार रूस से आने वाले इस कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा भारतीय रिफाइनरियों में प्रसंस्करण के बाद आॅस्ट्रेलिया सहित कई देशों को परिष्कृत ईंधन के रूप में निर्यात किया जा रहा है।

    अमेरिका ने भारत पर बनाया था दबाव

    ज्ञात रहे कि पिछले कुछ माह में अमेरिका ने सीधे तौर पर भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि जब तक भारत रूस से कच्चा तेल आयात करना बंद नहीं करता तब तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौत नहीं हो सकता इसके साथ ही अमेरिका ने भारत के तेल आयात बंद न करने की दिशा में और भी ज्यादा टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात लगभग बंद कर दिया था। लेकिन बावजूद इसके अमेरिका और भारत में अभी तक व्यापार समझौते को लेकर अंतिम मसौदा तय नहीं हो सका है। दोनों देश अपनी-अपनी शर्तें मनवाने के लिए अड़े हुए हैं।

    भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

    ज्ञात रहे कि नवंबर में भारत चीन के बाद रूसी जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा। नवंबर में चीन ने रूस के कच्चे तेल के निर्यात का 47 प्रतिशत खरीदा, उसके बाद भारत (38 प्रतिशत), तुर्की (6 प्रतिशत) और यूरोपीय संघ (6 प्रतिशत) का स्थान रहा। इसमें कहा गया कि दरअसल, दिसंबर में भारत की खरीद में एक और वृद्धि दर्ज की जा सकती है, क्योंकि अमेरिकी विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) के प्रतिबंध लागू होने से पहले लोड किए गए माल की डिलीवरी पूरे महीने के दौरान की जाएगी। बता दें कि 22 अक्तूबर को, अमेरिका ने रूस के दो सबसे बड़े तेल उत्पादक कंपनियों, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिए।

    ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today : चांदी की कीमत 1,99,500 रुपए प्रति किलो पहुंची

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकपिल शो पर प्रियंका की ग्रैंड एंट्री”, TGIKS 4 के सेट से सामने आईं पहली झलकियां
    Next Article हरियाणा में 5 हजार करोड़ के धान घोटाला, DFSC हटाए जाने के बाद भी सवालों के घेरे में प्रशासन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना दोबारा 1.60 लाख, चांदी ढाई लाख के करीब पहुंची

      February 20, 2026

      वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

      February 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      February 20, 2026

      एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

      February 20, 2026

      Business News Update : भारत का एआई विजन सुरक्षित और समावेशी : गाई पार्मेलिन

      February 19, 2026

      भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM मान का एलान- किला रायपुर में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और गांव में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी

      By श्वेता चौहानFebruary 20, 2026

      लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐतिहासिक किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में…

      ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट ने मारी बाज़ी, ट्रॉफी जीतते ही इंटरनेट पर बवाल

      February 20, 2026

      AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.