Close Menu
    What's Hot

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026

    32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

    August 7, 2026

    पंजाब में नौजवानों की बेरोजगारी दर 19.1 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हुई : अमन अरोड़ा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 5 हजार करोड़ के धान घोटाला, DFSC हटाए जाने के बाद भी सवालों के घेरे में प्रशासन
    हरियाणा

    हरियाणा में 5 हजार करोड़ के धान घोटाला, DFSC हटाए जाने के बाद भी सवालों के घेरे में प्रशासन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    करीब 5 हजार करोड़ रुपये के कथित धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र प्रशासन पर गाज गिर गई है। जिले के जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (DFSC) राजेश आर्य को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह यमुनानगर के DFSC जतिन मित्तल को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि, राजेश आर्य को जांच पूरी होने तक कुरुक्षेत्र में ही DFSO (जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी) के पद पर तैनात रखा गया है।

    यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब जिले में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा सार्वजनिक रूप से फूट चुका है। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने धान खरीद नहीं करने के आरोप में लघु सचिवालय परिसर में ही राजेश आर्य को सरेआम थप्पड़ मारा था। यह घटना वीडियो वायरल होने के बाद से ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का केंद्र बनी हुई थी।

    छह मार्केट कमेटी सचिव पहले ही चार्जशीट

    धान खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के दायरे को व्यापक बनाते हुए, कुरुक्षेत्र जिले की छह अलग-अलग मंडी समितियों के सचिवों को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है। इनमें थानेसर मंडी के हरजीत सिंह, पिहोवा के बलवान सिंह, शाहाबाद के कृष्ण मलिक, पिपली के गुरमीत सिंह, इस्माइलाबाद के चंद्र सिंह और लाडवा के संत कुमार शामिल हैं। इससे साफ है कि मामला सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवस्थागत गड़बड़ियों की ओर इशारा करता है।

    किसान नेता कर रहे हैं CBI जांच की मांग


    हरियाणा

    भाकियू के प्रवक्ता राकेश बैंस ने इस मामले को और गंभीर बताते हुए कहा है कि यह सिर्फ कुरुक्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का मामला है, जिसमें 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि संघ ने 2500 करोड़ के घोटाले के सबूत सरकार के पास पहुंचाए हैं और अब मांग कर रहे हैं कि तुरंत FIR दर्ज करके मामला CBI को सौंपा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा, “अगर धान घोटाले में राजेश आर्य की भूमिका है, तो उनके खिलाफ भी FIR दर्ज होनी चाहिए।”

    जींद में आज बुलाई गई है बड़ी पंचायत

    इस मामले में किसानों का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा। भाकियू के एक अन्य प्रवक्ता प्रिंस वडै़च ने बताया कि आज (शुक्रवार) जींद में धान घोटाले को लेकर एक बड़ी पंचायत बुलाई गई है, जिसमें पूरे प्रदेश के किसान शामिल होंगे। इस पंचायत में न केवल मुआवजे की मांग की जाएगी, बल्कि घोटाले की निष्पक्ष जांच और आगे के आंदोलन की रणनीति भी तय होगी।

    आंकड़ों में कहां है विसंगति?


    इनेलो

    किसान नेताओं का आरोप है कि आधिकारिक आंकड़े ही घोटाले की पोल खोल रहे हैं। उनका कहना है कि ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर दर्ज डेटा से कहीं अधिक धान की खरीद दर्ज की गई है, जो कि तार्किक नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश, बाढ़, हल्दी रोग और फिजी वायरस की वजह से जिले में 81,095 एकड़ फसल प्रभावित हुई है और पैदावार में 40 फीसदी तक की कमी आई है। सामान्यतः 32-35 क्विंटल प्रति एकड़ की औसत पैदावार इस बार घटकर 18-20 क्विंटल रह गई। ऐसे में, पिछले सीजन के मुकाबले सिर्फ 3% कम खरीद होने के आधिकारिक आंकड़े संदेह पैदा करते हैं।

    आरोप: फर्जी गेट पास और यूजर आईडी का दुरुपयोग

    आरोपों का सबसे गंभीर पहलू फर्जी गेट पास कटवाना और मिल मालिकों को अपने आधिकारिक यूजर आईडी व पासवर्ड देने का है। इससे यह आशंका पैदा होती है कि बिना किसी वास्तविक खरीद के ही भुगतान की निकासी की गई हो। इस संबंध में राजेश आर्य से उनकी प्रतिक्रिया जानने के प्रयास नाकाम रहे, उनके फोन का कोई जवाब नहीं मिला।

    DFSC के हटाए जाने को एक प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन किसान संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि इस गहरे और बड़े पैमाने के घोटाले की जांच एक ऊंचे स्तर पर हो। आज जींद में होने वाली पंचायत इस मामले में आगे की दिशा तय करेगी। सवाल यह है कि क्या प्रशासनिक तबादला ही इस विवाद का समाधान है, या फिर किसानों की मांग के अनुरूप एक गहरी और पारदर्शी जांच होगी, जो इस 5 हजार करोड़ के सवाल का जवाब ढूंढ सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने फिर बढ़ाया रूस से कच्चे तेल का आयात
    Next Article आज से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

    August 7, 2026

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026

    शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

    August 6, 2026

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

    August 6, 2026

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    करनाल में बीच बाजार में युवक का मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से बदमाशों ने बीरू के सिर में मारी गोली

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    By अंकित कुमारAugust 7, 2026

    पीएम मोदी ने हैंडलूम डे पर नया वीडियो जारी किया है। (Image- PM Modi X…

    32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

    August 7, 2026

    पंजाब में नौजवानों की बेरोजगारी दर 19.1 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हुई : अमन अरोड़ा

    August 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.