- इंग्लैंड को सात रन से हराकर ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने जगह बनाई
ICC T20 World Cup 2026 : (द भारत ख़बर), मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन की शानदार बैटिंग और आखिरी स्टेज में जसप्रीत बुमराह की सधी हुई बॉलिंग की वजह से भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड को सात रन से हराकर ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली।
भारत ने अपने सात विकेट खोकर 253 रन बनाए थे। जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी नॉकआउट मैच में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। फिर जवाब में इंग्लैंड को 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रन पर रोक दिया। अब भारत का मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा।

