Close Menu
    What's Hot

    दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

    July 21, 2026

    बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

    July 21, 2026

    Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Sindoor 2.0 : पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले नाकाम, जवाबी कार्रवाई में लाहौर तक पहुंची भारतीय स्ट्राइक
    Breaking News

    Sindoor 2.0 : पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले नाकाम, जवाबी कार्रवाई में लाहौर तक पहुंची भारतीय स्ट्राइक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली ब्यूरो : भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि पाकिस्तान द्वारा उत्तर और पश्चिम भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। साथ ही, जवाबी कार्रवाई में भारतीय बलों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें लाहौर भी शामिल है।

    भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान द्वारा की गई सैन्य उकसावे की कार्रवाई का सटीक और संतुलित जवाब दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत की प्रतिक्रिया “फोकस्ड, मापी गई और गैर-उत्तेजक” रही, और पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट नहीं किया गया था।

    7-8 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों—जैसे अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज—पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया। भारतीय सेना की इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल किया। हमलों का मलबा कई जगहों से बरामद किया गया है, जिससे पाकिस्तानी हमले की पुष्टि होती है।

    भारतीय सशस्त्र बलों ने आज सुबह जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई ठिकानों पर मौजूद एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। इस प्रतिक्रिया में भारत ने उसी क्षेत्र और तीव्रता में जवाब दिया, जैसा पाकिस्तान ने किया था। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लाहौर में पाकिस्तान का एक एयर डिफेंस सिस्टम सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है।

    सरकार ने दोहराया है कि भारत किसी भी सैन्य हमले का निर्णायक और उपयुक्त जवाब देने में सक्षम है और शांति भंग करने वाली किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    यह घटनाक्रम भारत-पाक संबंधों में एक नए तनावपूर्ण मोड़ की ओर इशारा करता है। सरकार ने कहा कि सभी भारतीय ठिकाने सुरक्षित हैं और किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

    एलओसी पर गोलाबारी, 16 नागरिकों की मौत

    इसके अलावा, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तोपों से अकारण गोलीबारी बढ़ा दी है। इस गोलीबारी में 16 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है, जिनमें तीन महिलाएं और पाँच बच्चे शामिल हैं। भारत को पाकिस्तानी गोलाबारी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा।

    भारतीय सशस्त्र बलों ने दोहराया है कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन यदि पाकिस्तान की सेना उकसावे की कार्रवाई करती है, तो भारत मूकदर्शक नहीं रहेगा।

    operation sindoor part 2 pak air defence system destroyed
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोफिया कुरैशी का धर्म क्या है? कितने का है राफेल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद गूगल पर सर्च करने लगे पाकिस्तानी
    Next Article Nuclear War: क्या करें अगर गिरे परमाणु बम? जानिए रेडिएशन से कैसे बचें
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      Farmers Protest Update: किसानों ने सड़कें और बॉर्डर खाली करने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका-भारत…

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      July 21, 2026

      Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.