Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की  

    April 9, 2026

    Samay Raina ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, ‘पोलियो ऐड’ वाला बयान हुआ वायरल

    April 9, 2026

    देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      असम में 11 बजे तक 38.9% मतदान, केरलम में 33.2, पुडुचेरी में 37% वोटिंग

      April 9, 2026

      15 अप्रैल से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा पंजीकरण

      April 9, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध विराम, किसकी जीत-किसकी हार

      April 9, 2026

      टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

      April 8, 2026

      सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

      April 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय निर्यात में मजबूती
    दुनिया

    वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय निर्यात में मजबूती

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय निर्यात में मजबूती
    Business News Hindi : वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय निर्यात में मजबूती

    टैरिफ, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया तनाव जैसे मुद्दों के बावजूद भारत के वस्तु निर्यात ने अपनी रफ्तार बनाए रखी

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत के निर्यात क्षेत्र ने मजबूती दिखाई है। 2025-26 में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, 31 मार्च तक के रुझानों के आधार पर यह स्पष्ट है कि कई चुनौतियों के बावजूद निर्यात में गिरावट नहीं आई है। टैरिफ के अलावा अर्थव्यवस्था की विभिन्न चुनौतियों जैसे यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया तनाव जैसे मुद्दों के बावजूद भारत के वस्तु निर्यात ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है।

    उद्योगपतियों को वित्तीय सहायता देगी सरकार

    केंद्र सरकार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए नई कर्ज गारंटी योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना का मकसद खासतौर पर उन कंपनियों को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराना है, जो आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों के साथ कच्चे माल और लॉजिस्टिक खर्च की बढ़ती लागत से परेशान हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई योजना के तहत सरकार दो से 2.5 लाख करोड़ रुपये तक की कर्ज गारंटी दे सकती है।

    यह कोविड महामारी के दौरान शुरू की गई आपातकालीन कर्ज गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के मॉडल पर आधारित होगी। वित्तीय सेवा विभाग इस योजना पर काम रहा है। माना जा रहा है कि सरकार अगले 15 दिनों के भीतर इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस राहत पैकेज का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आपूर्ति शृंखला में रुकावट की वजह से जो क्षेत्र चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें नकदी की कमी न हो और वे अपना कारोबार चालू रख सकें। योजना के तहत उन कंपनियों को सरकार की गारंटी पर कर्ज मिलेगा।

    एमएसएमई और निर्यात क्षेत्र के लिए बड़ी राहत

    सूत्रों ने कहा, ईरान युद्ध का सीधा असर लघु, सूक्ष्म एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई)और निर्यात पर पड़ा है। निर्यात से जुड़े क्षेत्र आवाजाही में रुकावट और बढ़ते मालभाड़े की वजह से दबाव में हैं। एमएसएमई क्षेत्र भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जो ब्याज दरों के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं और जिनकी कार्यप्रणाली स्थिर नकदी प्रवाह पर निर्भर करती है। सरकार की नई कर्ज गारंटी योजना से छोटे उद्यमों को अपना व्यापार बचाने और कर्मचारियों का समय पर वेतन देने में मदद मिलेगी।

    वित्तीय मदद के पीछे यह है सरकार का उद्देश्य

    सूत्रों ने कहा, इस योजना का मकसद कंपनियों को भरोसा देना है, ताकि वे अनिश्चित माहौल में भी काम जारी रख सकें। हालात अभी ज्यादा खराब नहीं हैं, लेकिन सरकार पहले से तैयारी कर रही है, ताकि अर्थव्यवस्था पर अधिक दबाव न पड़े। सरकार प्रभावित क्षेत्रों से संपर्क कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उनके उत्पादन पर कितना असर पड़ रहा है।

    ये भी पढ़ें : Oil and LPG Crisis : इस सप्ताह तीन पोत एलपीजी लेकर पहुंचेंगे भारत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePawan Singh and Monalisa Romance: पवन सिंह–मोनालिसा का सुहागरात रोमांस ‘MUAAI DIHALA RAJAJI’ वायरल, हॉट केमिस्ट्री ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
    Next Article इंटरनेट पर फिर गरजा भोजपुरी सुपरहिट! ‘छपा छपा चाचा जान’ ने लूटी महफिल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

      April 9, 2026

      कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई

      April 9, 2026

      शेयर बाजार में लौटा तेजी का दौर

      April 9, 2026

      अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था : मल्होत्रा

      April 9, 2026

      पश्चिमी एशिया तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

      April 8, 2026

      भारत की जीडीपी वृद्धि 6.2 फीसदी रहने का अनुमान : रिपोर्ट

      April 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की  

      By श्वेता चौहानApril 9, 2026

      Punjab News : मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के प्रारंभ के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत…

      Samay Raina ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, ‘पोलियो ऐड’ वाला बयान हुआ वायरल

      April 9, 2026

      देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

      April 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.