Close Menu
    What's Hot

    क्यों खत्म हुई सुष्मिता सेन-ललित मोदी की लव स्टोरी? वायरल पोस्ट और ट्रोलिंग पर आया सच सामने

    June 3, 2026

    विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

    June 3, 2026

    3 व 4 जून को हिसार एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

      June 3, 2026

      Annamalai: अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी

      June 2, 2026

      गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

      June 2, 2026

      नेतन्याहू से बोले ट्रम्प-पागल हो गए हो क्या, लेबनान पर इजराइली हमले रोकने को कहा

      June 2, 2026

      कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

      June 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार में लौटा तेजी का दौर
    दुनिया

    शेयर बाजार में लौटा तेजी का दौर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार में लौटा तेजी का दौर
    Share Market Update : शेयर बाजार में लौटा तेजी का दौर

    सेंसेक्स 2,946.32 तो निफ्टी 873.70 अंक ऊपर हुआ बंद, एक ही दिन में कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 16.59 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : बीती 28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बुधवार सुबह अमेरिका के सीजफायर की घोषणा हुई और ईरान ने इसकी पुष्टि की तो मानों दुनिया भर के शेयर बाजारों को नई ऊर्जा मिल गई। इसी बीच भारतीय शेयर बाजार जोकि पिछले चार सत्र से लगातार बढ़त के साथ बंद हो रहा था। बुधवार को कामकाज शुरू होते ही झूम उठा। देखते ही देखते यह तीन हजार अंक की बढ़त को पार कर गया। पूरा दिन यह तेजी के साथ काम करता रहा और दिन के अंत में यह बढ़ी बढ़त के साथ बंद हुआ।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत बढ़कर 77,562.90 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, इसमें 3,018.96 अंक या 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 77,635.54 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत बढ़कर 23,997.35 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 901.5 अंक या 3.89 प्रतिशत की तेजी आई और यह 24,025.15 पर पहुंच गया।

    सेंसेक्स के शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन में सबसे अधिक 8.22 प्रतिशत की उछाल देखी गई। लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और मारुति भी प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे। टेक महिंद्रा, सन फार्मा और पावर ग्रिड इस मामले में पिछड़ गए। इस तेज उछाल से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 16.59 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 446 लाख करोड़ रुपये हो गया। बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद बाजार के सभी प्रमुख सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे।

    सोने और चांदी में भी आया उछाल

    बुधवार को भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दिखाई दी और दिन का बाजार बंद होने के समय दिल्ली सरार्फा बाजार में चांदी 11,000 रुपये उछलकर 2,51,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना भी 3,200 रुपये बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जानकारों के मुताबिक वैश्विक संकेत बेहतर होने और निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से कीमतों में यह तेजी आई है। वहीं, वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में 3,007 रुपये की तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम समझौते के बाद राहत की भावना और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से खरीदारी बढ़ी। इस उछाल के साथ, सोने का भाव 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

    ये भी पढ़ें : RBI Repo Rate : कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था : मल्होत्रा
    Next Article हरियाणा में सीटीएम को किया सस्पेंड, जानें वजह
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      म्यूचुअल फंड निवेश की जानकारी एकत्र करेगा आरबीआई

      June 2, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वार्ता अंतिम चरण में पहुंची : गोयल

      June 2, 2026

      सर्राफा बाजार पर पश्चिम एशिया तनाव का साया

      June 2, 2026

      तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक

      June 1, 2026

      जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

      June 1, 2026

      42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

      June 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      क्यों खत्म हुई सुष्मिता सेन-ललित मोदी की लव स्टोरी? वायरल पोस्ट और ट्रोलिंग पर आया सच सामने

      By श्वेता चौहानJune 3, 2026

      Lalit Modi on Relationship With Sushmita Sen: क्यों खत्म हुई सुष्मिता सेन-ललित मोदी की लव…

      विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

      June 3, 2026

      3 व 4 जून को हिसार एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

      June 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.