Close Menu
    What's Hot

    Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

    January 21, 2026

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    January 21, 2026

    Web Series Daldal Trailer: दलदल का ट्रेलर जारी

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत के उत्पाद बिना किसी टैरिफ ओमान में बिकेंगे : गोयल
    Breaking News

    भारत के उत्पाद बिना किसी टैरिफ ओमान में बिकेंगे : गोयल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-Oman FTA : भारत के उत्पाद बिना किसी टैरिफ ओमान में बिकेंगे : गोयल
    India-Oman FTA : भारत के उत्पाद बिना किसी टैरिफ ओमान में बिकेंगे : गोयल

    उद्योग मंत्री ने एफटीए को दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों का नया और शानदार अध्याय बताया

    India-Oman FTA (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारतीय उद्योग जगत के लिए देश के प्रधानमंत्री की पूर्वी अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा यादगार रही। इस यात्रा के दौरान जहां भारत ने जॉर्डन और इथीयोपिया के साथ व्यापार की नई और मजबूत संभावनाओं को तलाशा वहीं ओमा के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर भी किए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए भारत के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस एफटीए के चलते भारत के 98 प्रतिशत निर्यात को ओमान के बाजार में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी। इस समझौते से खास तौर पर कपड़ा, कृषि उत्पाद और चमड़ा उद्योग को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। इसके बदले में भारत ओमान से आने वाले कुछ उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करेगा। इनमें खजूर, मार्बल और पेट्रोकेमिकल उत्पाद शामिल हैं।

    अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से लागू होगा समझौता

    यह समझौता अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से लागू होने की संभावना है। ऐसे समय में यह करार अहम माना जा रहा है, जब भारत को अपने सबसे बड़े निर्यात बाजार अमेरिका में 50 प्रतिशत तक के ऊंचे शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-ओमान के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। गोयल ने इस बातचीत को उत्पादक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंध पहले से ही मजबूत हैं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

    पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाली

    सोशल मीडिया पर साझा संदेश में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ओमान के बीच बढ़ता आर्थिक जुड़ाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुल्तान हैथम बिन तारिक के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि नेताओं की मौजूदगी में होने वाली आगामी बातचीत से सभ्यतागत रिश्ते गहरे आर्थिक सहयोग के नए अध्याय में तब्दील होंगे।

    दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ रहा व्यापार

    आर्थिक आंकड़ों की बात करें तो भारत और ओमान के बीच व्यापारिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 8.947 अरब डॉलर रहा, जो 2024-25 में बढ़कर 10.613 अरब डॉलर हो गया। दोनों देशों के बीच निवेश संबंध भी मजबूत बने हुए हैं और ओमान में 6,000 से अधिक भारत-ओमान संयुक्त उद्यम संचालित हो रहे हैं।

    ये भी पढ़ें : PM Modi Oman Visit : भारत और ओमान के बीच आपसी रिश्तों को मिली नई ऊर्जा : मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाला जादू, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का तगड़ा तड़का, OTT पर आ रही है ये धांसू फिल्म
    Next Article व्यापार के विस्तार में ओमान बनेगा भारत का सहायक
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      By अंकित कुमारJanuary 21, 2026

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में जिला अध्यक्षों…

      बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

      January 21, 2026

      Web Series Daldal Trailer: दलदल का ट्रेलर जारी

      January 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.