Close Menu
    What's Hot

    चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

    February 11, 2026

    बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

    February 11, 2026

    अमृता सिंह की कमाई और सैफ से मिले एलिमनी की पूरी कहानी

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

      February 11, 2026

      मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत

      February 11, 2026

      सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

      February 10, 2026

      अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: क्रॉस-बॉर्डर हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

      February 10, 2026

      CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी

      February 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»व्यापार के विस्तार में ओमान बनेगा भारत का सहायक
    दुनिया

    व्यापार के विस्तार में ओमान बनेगा भारत का सहायक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : व्यापार के विस्तार में ओमान बनेगा भारत का सहायक
    Business News Update : व्यापार के विस्तार में ओमान बनेगा भारत का सहायक

    मध्य पूर्व और अफ्रीका के बाजार के लिए भारत का प्रवेश द्वार है ओमान

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले लगभग छह माह से विश्व व्यापार की दशा व दिशा तेजी से बदली है। अमेरिका की टैरिफ नीति ने सभी बड़े देशों को अपने व्यापार के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। अमेरिकी टैरिफ का प्रभाव जिन देशों के व्यापार पर सबसे ज्यादा पड़ा है भारत भी उनमें से एक है। अमेरिका ने जैसे ही अगस्त में भारत पर उच्च टैरिफ लगाए तो भारत ने भी बिना समय गवाए अपने व्यापारिक रिश्तों में विस्तार करना शुरू कर दिया।

    भारत ने अपने उन व्यापारिक समझौतों पर काम किया जो पिछले कई साल से लंबित पड़े थे। यही वजह है कि भारत वर्तमान में विश्व के करीब 50 से ज्यादा देशों से व्यापार वार्ता कर रहा है। इनमें से बहुत से देश ऐसे हैं जिनसे मुक्त व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। इन देशों में ओमान भी शामिल है। गत दिवस भारत और ओमान के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए। जिस समय यह समझौता किया गया उस समय भारत के प्रधानमंत्री व ओमान के सुल्तान भी मौजूद थे।

    भारतीय निर्यातकों को मिलेंगे भरपूर अवसर

    यह समझौता न केवल भारतीय निर्यातकों के लिए भारी अवसर लेकर आया है, बल्कि 2006 में अमेरिका के साथ हुए समझौते के बाद ओमान की ओर से किसी भी देश के साथ किया गया यह पहला द्विपक्षीय व्यापार समझौता है। ओमान मध्य पूर्व और अफ्रीका के बाजारों के लिए भारत का एक महत्वपूर्ण गेटवे (प्रवेश द्वार) है। ओमान में 6,000 से अधिक भारतीय प्रतिष्ठान काम कर रहे हैं। ब्रिटेन के बाद पिछले 6 महीनों में यह भारत का दूसरा बड़ा व्यापारिक समझौता है, जो भारत की आक्रामक वैश्विक व्यापार रणनीति का उदाहरण है। दोनों देशों ने भविष्य में ओमान की अंशदायी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली लागू होने पर ‘सामाजिक सुरक्षा समन्वय’ पर चर्चा करने पर भी सहमति जताई है।

    दोनों देशों में हुए समझौते पर ये बोले मादी

    भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी (सीईपीए) द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के मामले में नई ऊर्जा का संचार करेगी और साथ ही पारस्परिक विकास के अवसर बढ़ेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मस्कट में भारत-ओमान व्यापार मंच को संबोधित करते हुए यह बात कही। अपने संबोधन में मोदी ने मांडवी से मस्कट तक दोनों देशों के बीच सदियों पुराने समुद्री व्यापारिक संबंधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यही संबंध आज जीवंत वाणिज्यिक आदान-प्रदान की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों के राजनयिक संबंध सदियों से निर्मित विश्वास और मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को नई गति देगा, निवेश में नया विश्वास पैदा करेगा और हर क्षेत्र में अवसरों के नए द्वार खोलेगा।

    ये भी पढ़ें : India-Oman FTA : भारत के उत्पाद बिना किसी टैरिफ ओमान में बिकेंगे : गोयल

    Previous articleIndia-Oman FTA : भारत के उत्पाद बिना किसी टैरिफ ओमान में बिकेंगे : गोयल
    Next articleAmritsar Crime News : अमृतसर में 4.5 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के उत्पाद बिना किसी टैरिफ ओमान में बिकेंगे : गोयल
    Next Article रुपए की कमजोरी अस्थाई, जल्द करेगा वापसी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

      February 11, 2026

      मूडीज के बाद गोल्डमैन सैक्स ने भी भारत को बताया उभरती अर्थव्यवस्था

      February 11, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए लाएगा नए अवसर

      February 11, 2026

      सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल

      February 10, 2026

      शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      February 10, 2026

      कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      February 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

      By परवेश चौहानFebruary 11, 2026

      Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार सोमवार के बाद…

      बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

      February 11, 2026

      अमृता सिंह की कमाई और सैफ से मिले एलिमनी की पूरी कहानी

      February 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.