
घर के एक पुराने नौकर पर शक
IRS Officer Daughter Murder, (द भारत ख़बर) नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पाया गया है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म को भी अंजाम दिया गया है। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिलहाल, वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें बनाई
आईआरएस अधिकारी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह जिम गए थे। पुलिस के मुताबिक उनके जाने के बाद घरेलू सहायक आया था। जब पति-पत्नी लौटे तो बेटी को मृत पाया। घरेलू सहायक बीते कई दिनों से फरार था। स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची।
मौके से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मारपीट भी कि गई है। घरेलू सहायक राहुल मीणा राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
घर में आने वाले सामान में करता था हेराफेरी
शुरुआती छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पार्किंग और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में घरेलू सहायक राकेश मीणा दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को उस पर ही शक है। बताया जा रहा है कि आरोपित घर में खरीदकर आने वाले सामान के दामों में हेराफेरी करता था। परिवार को जब उसकी इस चोरी का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया। साथ ही, वह जिसके जरिये काम पर रखा था, उससे कहकर निकलवा दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
पार्किंग और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में राकेश मीणा दिखाई दिया
शुरुआती छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पार्किंग और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में घरेलू सहायक राकेश मीणा दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को उस पर ही शक है। बताया जा रहा है कि राकेश घर में खरीदकर आने वाले सामान के दामों में हेराफेरी करता था। परिवार को जब उसकी इस चोरी का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया। साथ ही, वह जिसके जरिये काम पर रखा था, उससे कहकर निकलवा दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राकेश ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें : Chardham Yatra: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री ने किया भक्तों का स्वागत
