कॉकटेल 2 लुक देख फैंस रह गए हक्के-बक्के
Kriti Sanon, (द भारत ख़बर), मुंबई: कृति सेनन इन दिनों अपनी अगली फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आने वाले हैं। कृता ने बताया है कि इस फिल्म में वो जो रोल निभा रही हैं, वैसा बोल्ड और बिंदास किरदार पहले कभी नहीं निभाया था।

कृति सेनन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें उनकी फिल्म कॉकटेल 2 के दौरान की हैं। फिल्म के गाने जब तलक में कृति सेनन ने इसी आउटफिट में जमकर डांस किया है। उनके इस ग्लैमरस अवतार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
लिखा, ब्रॉन्ज्ड बेबी को कॉकटेल्स की जरूरत है..2 प्लीज
कृति ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा, ब्रॉन्ज्ड बेबी को कॉकटेल्स की जरूरत है..2 प्लीज। साथ ही उन्होंने हैशटैग एली लिखा, जो फिल्म में उनके किरदार का नाम है। फैंस उनका ये लुक देख हक्के बक्के रह गए। कई फैन कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। कृति सेनन ने जैसे ही अपने ये ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, लाइक और कमेंट करने वालों की होड़ लग गई। कुछ ही घंटे में तस्वीर में करीब 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए और हजारों लोगों ने कमेंट किए।

2 साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है कॉकटेल 2
कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है। उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थेद्ध फिल्म अपने अलग सब्जेक्ट की वजह से चर्चा में रही थी और काफी पसंद भी की गई थी।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

