Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ताकि पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों की प्रगति का जायजा लिया जा सके।
पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करते हुए, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मुद्दों का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को दी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
हरियाणा की नई राजस्व नीति: CM नायब सैनी बोले- कर दरों में नहीं होगी बढ़ोतरी, बढ़ेगा टैक्स बेस
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और उनकी शिकायतों का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे। इस अवसर पर रक्षा सेवा कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, रक्षा सेवा कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों और PESCO निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे।
