Close Menu
    What's Hot

    Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National

    August 22, 2026

    2 गेंदबाज 16 विकेट और 3 दिन में पाकिस्तान हुआ बर्बाद, अंग्रेजों ने घर बुलाकर किया बेइज्जत | Sports

    August 22, 2026

    htet.eapplynow.com पर हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National

      August 22, 2026

      Jharkhand News: झारखंड के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, कंट्रोल रूम में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत | National

      August 22, 2026

      उम्रकैद की सजा काट रहे 105 वर्षीय बुजुर्ग को सुप्रीम कोर्ट ने किया आजाद, जानें अदालत ने क्यों दी माफी

      August 22, 2026

      1 साल वकालत कर बन सकेंगे जज, इन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें कब से लागू होगा नियम

      August 21, 2026

      क्या शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल?

      August 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National
    Breaking News

    Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 22, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jammu Srinagar third Vande Bharat train latest news, third Vande Bharat Express via Udhampur, Udhampur stoppage for Jammu Srinagar Vande Bharat, Jammu Tawi Srinagar Vande Bharat new train, Jammu Kashmir Vande Bharat train route update, Udhampur Jammu Srinagar train connectivity, जम्मू श्रीनगर वंदे भारत, उधमपुर वंदे भारत स्टॉपेज, तीसरी वंदे भारत ट्रेन, जम्मू कश्मीर रेल कनेक्टिविटी
    जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी मिल गई है।

    Jammu-Srinagar Train News: जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि नई ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर होकर चलेगी और उधमपुर में इसका स्टॉपेज होगा। इससे उधमपुर के यात्रियों को जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच तेज रेल सेवा का एक और विकल्प मिलेगा। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के जरिए इस मंजूरी की जानकारी केंद्रीय मंत्री और उधमपुर के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने शेयर की है। यह फैसला इसलिए भी अहम है, क्योंकि जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत सेवा को यात्रियों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अप्रैल 2026 में सेवा को जम्मू तवी तक विस्तार दिया गया था और 20 कोच वाली वंदे भारत शुरू की गई। शुरुआती 10 दिनों में ही दोनों दिशाओं की चार सेवाओं ने करीब 44,727 यात्रियों को सफर कराया था।

    उधमपुर में स्टॉपेज का होगा फायदा

    अब तक जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत सेवाओं का मुख्य फोकस जम्मू तवी और कश्मीर घाटी के बीच तेज कनेक्टिविटी पर था। नई सेवा में उधमपुर को स्टॉपेज देने का फैसला स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग से भी जुड़ा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उधमपुर के लोगों की मांग और उनके अनुरोध के बाद रेलवे मंत्रालय ने तीसरी वंदे भारत में उधमपुर को ठहराव देने पर सहमति जताई है। इसका सीधा फायदा उधमपुर और आसपास के यात्रियों को होगा। उन्हें जम्मू या कटरा जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत कम होगी और वे सीधे इस ल सेवा से श्रीनगर का सफर कर सकेंगे।

    तीसरी वंदे भारत का ट्रेन नंबर आया सामने

    रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के अनुसार जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत को मंजूरी मिल गई है। नई सेवा के ट्रेन नंबर 26407/26408 होंगे और यह जम्मू तवी से श्रीनगर तथा वापसी में श्रीनगर से जम्मू तवी के बीच चलेगी। हालांकि रेलवे की ओर से नई ट्रेन की सटीक टाइमिंग और संचालन शुरू होने की तारीख की जानकारी अभी अलग से जारी की जानी बाकी है। फिलहाल जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों की चार सेवाएं चल रही हैं। इन सेवाओं को अप्रैल 2026 में जम्मू तवी तक बढ़ाया गया था। इससे पहले ये ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलती थीं। 30 अप्रैल 2026 को रेलवे ने सेवा को जम्मू तवी तक विस्तार दिया। रेलवे के अनुसार यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन ट्रेनों को 16 कोच से बढ़ाकर 20 कोच किया गया था।

    जम्मू से श्रीनगर का सफर हुआ आसान

    उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक यानी USBRL ने जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के बीच रेल संपर्क को पूरी तरह बदल दिया है। 272 किलोमीटर लंबे इस रेल लिंक के पूरा होने से कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से ऑल-वेदर रेल कनेक्टिविटी मिली है। रेलवे के मुताबिक इससे पर्यटन के साथ-साथ किसानों, कारोबारियों और स्थानीय उत्पादों को भी बड़े बाजारों तक पहुंचने में मदद मिल रही है। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत इसी रेल नेटवर्क का इस्तेमाल करती है और सड़क मार्ग की तुलना में कई यात्रियों के लिए ज्यादा भरोसेमंद विकल्प बन रही है।

    सड़क मार्ग पर निर्भरता होगी कम

    जम्मू और श्रीनगर के बीच लंबे समय तक लोगों की आवाजाही काफी हद तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्भर रही है। पहाड़ी इलाका होने के कारण भूस्खलन, बर्फबारी और खराब मौसम के दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित हो सकता है। रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से यात्रियों के पास सड़क के अलावा एक मजबूत विकल्प मौजूद रहेगा। यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर में रेल परियोजना को केवल यात्री सुविधा नहीं, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जम्मू और श्रीनगर दोनों ही पर्यटन के बड़े केंद्र हैं। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, कश्मीर घाटी और अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए तेज रेल सेवा काफी उपयोगी है। रेलवे और केंद्र सरकार का कहना है कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से पर्यटन, स्थानीय कारोबार और माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा।

    Previous articleगरीबी की वजह से कभी बिस्तर पर नहीं सोईं, लेकिन हौसले की बदौलत KBC 18 में 25 लाख रुपये जीत लिए
    Next articleDelhi Crime: दिल्ली का मंगोलपुरी इलाका चाकूबाजी से दहला, बदमाशों ने राहगीरों पर किया हमला ! 6 लोग घायल

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2 गेंदबाज 16 विकेट और 3 दिन में पाकिस्तान हुआ बर्बाद, अंग्रेजों ने घर बुलाकर किया बेइज्जत | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Jharkhand News: झारखंड के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, कंट्रोल रूम में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत | National

      August 22, 2026

      उम्रकैद की सजा काट रहे 105 वर्षीय बुजुर्ग को सुप्रीम कोर्ट ने किया आजाद, जानें अदालत ने क्यों दी माफी

      August 22, 2026

      1 साल वकालत कर बन सकेंगे जज, इन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें कब से लागू होगा नियम

      August 21, 2026

      क्या शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल?

      August 21, 2026

      महाराष्ट्र में एक झटके में परिवार खत्म, बेटे ने पहाड़ से लगाई छलांग, रोकने गए पिता गिरे, सदमे में मां भी कूद गई

      August 21, 2026

      पैलेट गन फायरिंग मामला, FIR दर्ज न होने से धरने पर बैठे राहुल गांधी, पीड़ित भी साथ

      August 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National

      By अंकित कुमारAugust 22, 2026

      जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी मिल गई…

      2 गेंदबाज 16 विकेट और 3 दिन में पाकिस्तान हुआ बर्बाद, अंग्रेजों ने घर बुलाकर किया बेइज्जत | Sports

      August 22, 2026

      htet.eapplynow.com पर हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

      August 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.