गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइक राइडर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है. इस घटना का लाइव वीडियो भी महिला बाइकर के कैमरे में कैद हो गया. हालांकि, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. लेकिन गाड़ी का नंबर कैमरे में कैद हो गया.
महिला बाइक राइडर के दोस्त ने आरोपी चालक का पीछा भी किया और उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन कार चालक फरार हो गया. आरोपी की पहचान कबड्डी खिलाड़ी कल्याण बैंसला के रूप में हुई है. अहम बात है कि कार आरोपी की नहीं है और इसका मालिक कोई और है.
दरअसल, गोल्फ कोर्स रोड पर महिला स्पोर्ट्स बाइकर के साथ यह हिट एंड रन की घटना पेश आई. इस दौरान स्पोर्ट्स बाइक सवार महिला बाइकर सिया को एक HR30Y4949 नंबर की अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारी. हादसे से ठीक पहले सिया ने कार चालक को अपनी बाइक से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था. हालांकि, चेतावनी से नाराज होकर कार चालक ने गुस्से में आकर महिला बाइकर को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के तुरंत बाद कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया.
जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को हुई इस वारदात का लाइव हिट एंड रन वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है. पीड़ित बाइकर सिया ने गुरुग्राम पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन की मांग की है. गौर रहे कि कार पलवल में रजिस्टर्ड है. हालांकि, कार चालक मनीष है और वह गाड़ी नहीं चला थे. दो दिन पहले ही उन्होंने उसे गाड़ी दी थी.
सिया ने बताया कि वह संडे को बाइक राइडिंग पर निकली थी और इस दौरान एक कार चालक ने उसे रुकने का इशारा किया और उसकी बाइक के करीब आने की कोशिश की. इस दौरान उसने अपनी बाइक भगाई और फिर कार से काफी आगे निकल गई. इस बीच उसका दोस्त भी बाइक पर साथ चलने लगा. हालांकि, बाद में कार चालक ने उसे कार के पिछले हिस्से से कट मारते हुए हिट किया और वह नीचे गिर गई. घटना के बाद सिया के दोस्त ने कार का पीछा किया और लाइट पर कार चालक को पकड़ भी लिया था, लेकिन आरोपी ने फिर गाड़ी मौके से भगा ली और फरार हो गया. घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
The name of the driver is Kalyan Bainsla, from Palwal.
Owner KBT gym.Kalyan Bainsla, from the gurjar clan, from palwal, is the man behind the wheels who tried to kill the girl on the bike, on Sunday, golf course road.
The steroid induced masculinity of kalyan Bainsla… https://t.co/g5GTf4UI1R pic.twitter.com/hVrHVBpqw2

