Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

    July 2, 2026

    इंडिया मैं आखिरकार लांच हुआ Oppo रेनो 16 और 16c ,जाने कैसे और कहा होगा उपलब्ध

    July 2, 2026

    आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

      July 2, 2026

      खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

      July 2, 2026

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत
    मनोरंजन

    राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kangana Ranaut: राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत
    Kangana Ranaut: राम कपूर पर भड़कीं कंगना रनौत

    नेशनल टीवी पर लगा दी क्लास!
    Kangana Ranaut, (द भारत ख़बर), मुंबई: नेटफ्लिक्स का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप का सीजन 2 इन दिनों ओटीटी पर धूम मचा रहा है। जेल के अंदर कैदियों के बीच का ड्रामा तो बढ़ ही रहा है। अब तक तो कैदी आपस में भिड़ ही रहे थे, लेकिन अब जेल के अंदर पहले वीकेंड का हिसाब-किताब होने वाला है। मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

    इस वीकेंड शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख का साथ देने खुद बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानी कंगना रनौत पहुंचने वाली हैं। प्रोमो देखकर साफ है कि कंगना आते ही घरवालों के पहले हफ्ते के खेल की धज्जियां उड़ाने वाली हैं और उनके निशाने पर आने वाले हैं टीवी के बड़े एक्टर राम कपूर।

    कंगना ने क्या कहा?

    दरअसल, लॉकअप 2 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि कंगना रनौत ने राम कपूर को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए राम से कहा, राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि तुम इस जेल के लिए बहुत बड़े हो, तो यहां आए ही क्यों? अपना ये फुहड़पन दिखाने के लिए?

    खुद में सुधार करना चाहते हो, तो अपने बचाव में दलीलें देना बंद करो

    कंगना की बातें सुनने के बाद राम कपूर ने भी अपना बचाव करते हुए जवाब दिया, जब सही वक्त आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई को स्वीकार करूंगा और यहां मौजूद किसी भी दूसरे इंसान से बेहतर तरीके से सामने लाऊंगा। लेकिन कंगना कहां रुकने वाली थीं, उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, अगर खुद में सुधार करना चाहते हो, तो अपने बचाव में दलीलें देना बंद करो।

    शादी में धोखेबाजी को सही ठहराकर फंसे थे राम

    राम कपूर के लिए ये हफ्ता वैसे भी विवादों से भरा रहा है। होस्ट फराह खान ने भी उन्हें सेफ गेम खेलने और घर में दुश्मनी मोल न लेने की कोशिश करने के लिए टोका था। इसके अलावा, हाल ही में को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के साथ हुई बहस में राम कपूर ने शादी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या धोखेबाजी का बचाव किया था। राम ने कहा था, अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं, तो कोई भी बात रिश्ता तोड़ने की वजह नहीं बन सकती।

    शादी एक मुश्किल सफर है, जिस पर रोज काम करना पड़ता है। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अगर किसी कमजोर पल में कोई गलती हो जाती है, और आप अपने पार्टनर या बच्चों के बिना नहीं रह सकते, तो वक्त हर जख्म को भर देता है। यही नहीं, पिछले एपिसोड में राम कपूर ने जबरदस्ती वरुण यादव को किस कर लिया था, जिसकी वजह से दर्शकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था।

    ये भी पढ़ें: बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन के बाद टूट गया एक्ट्रेस का रिश्ता

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल
    Next Article पंजाब में महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये, मान सरकार ने 3 महीने की किस्तें एक साथ जारी कीं
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      कमाख्या देवी मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद

      July 2, 2026

      शादी के बाद Dua Lipa का ग्लैमरस अंदाज, पति संग रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

      July 2, 2026

      बेटी की शादी में ‘तारक मेहता’ का अलग अंदाज, डांस और गानों से बटोरीं खूब तालियां

      July 2, 2026

      इस मशहूर हसीना का दुखद अंत, AIDS से गई जान, परिवार ने भी छोड़ दिया था साथ

      July 2, 2026

      शादी के मंडप में अभिरा को हार्ट अटैक, क्या बिछड़ जाएंगे अरमान?

      July 1, 2026

      मशहूर फिल्म निर्देशक विजया मेहता का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

      July 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

      By अंकित कुमारJuly 2, 2026

      Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई…

      इंडिया मैं आखिरकार लांच हुआ Oppo रेनो 16 और 16c ,जाने कैसे और कहा होगा उपलब्ध

      July 2, 2026

      आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल

      July 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.