
फैंस तस्वीरें देख उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
Karisma Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक समय था, जब कपूर खानदान की बेटियों को अभिनय करने की इजाजत नहीं थी, लेकिन करिश्मा ने इस रूल को ब्रेक किया और पढ़ाई छोड़ अभिनय करने का फैसला किया।
करिश्मा कपूर डेब्यू करने के बाद से ही सिनेमा पर राज कर रही हैं। 90 के दशक में उनका सिक्का चलता था। सनी देओल से लेकर शाह रुख खान और सलमान खान तक… करिश्मा कई अभिनेताओं के साथ आॅन-स्क्रीन रोमांस फरमा चुकी हैं।

करिश्मा का ग्लैमर टॉप पर
ये तो हुई उनकी फिल्मों की बात, लेकिन एक्ट्रेस खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं हैं। 52 साल की उम्र में वह आज भी सब पर भारी पड़ती हैं। हालिया फोटो इसका सबूत हैं।
रॉयल लुक में छा गई करिश्मा

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस आइवरी कलर का लहंगा पहनी हुई हैं और इयररिंग्स से खुद को स्टाइल किया है। माथे पर बिंदी उनके रॉयल लुक को पूरा कर रही है।
ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने समुद्र किनारे बिकिनी में शेयर की तस्वीरें
