Close Menu
    What's Hot

    गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

    May 27, 2026

    केजरीवाल बोले- देश में किस तरह की सरकार है जो एक पेपर ठीक से नहीं करा पा रही 

    May 27, 2026

    Elvish Yadav पर आया TV की ‘फुलवा’ का दिल? जन्नत ज़ुबैर ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

      May 27, 2026

      एसआईआर की प्रक्रिया वैध और संवैधानिक, यह मनमाना नहीं

      May 27, 2026

      भारत ने आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर यूएन में फिर पाकिस्तान को लताड़ाIndia In UN:

      May 27, 2026

      अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

      May 27, 2026

      इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

      May 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»केजरीवाल बोले- देश में किस तरह की सरकार है जो एक पेपर ठीक से नहीं करा पा रही 
    पंजाब

    केजरीवाल बोले- देश में किस तरह की सरकार है जो एक पेपर ठीक से नहीं करा पा रही 

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक के बाद एक पेपर लीक होने और कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने पर युवाओं के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि हमारे देश में किस तरह की सरकार है जो एक पेपर ठीक से नहीं करा पा रही है। नीट, सीबीएसई 12वीं, एसएससी जीडी के बाद अब बीटेक परीक्षा में भी गड़बड़ियों की खबर आ रही है। पूरी शिक्षा व्यवस्था पर माफिया ने क़ब्ज़ा कर लिया है। युवाओं को अपना भविष्य सुरक्षित करना है तो कुछ करना होगा।

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि नीट, सीबीएसई क्लास 12 के बाद अब एसएससी जीडी में भी कई जगहों से गड़बड़ियों की खबर आ रही है। कई जगहों से शिकायत आ रही है कि सर्वर में खराबी आ गई, कई जगह एग्जाम सेंटर पर क्षमता से ज़्यादा बच्चों को बुला लिया गया। ये किस तरह की सरकार है? जो एक पेपर ठीक से नहीं करा पा रहे?

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था पर माफिया ने पूरी तरह से क़ब्ज़ा कर लिया है। करोड़ों बच्चों और युवाओं के भविष्य का सौदा हो रहा है। ऐसे ही तो शिक्षा माफिया फल फूल नहीं रहा। इनको शह देने वाले टॉप पर बैठे दो लोग हैं। अपना भविष्य सुरक्षित चाहते हो तो आपको ही कुछ करना पड़ेगा।

    उधर, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और “आप” पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि पिछले 10 दिन में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब कोई पेपर लीक का मामला सामने न आया हो। किसी परीक्षा में धांधली को लेकर लोगों को गुस्सा न आया हो या किसी एग्जाम को लेकर बवाल न हुआ हो। नीट का पेपर लीक हुआ। फिर सीबीएसई की परीक्षा में मूल्यांकन का घोटाला सामने आ गया। यूपीएससी की परीक्षा को लेकर बवाल हो गया। अभी उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा हुई, वहां पर वीआईपी रोल नंबर को लेकर बवाल हो गया। आज पूरे दिन एसएससी के जो छात्र परीक्षा देने गए थे, वे सड़कों पर बवाल करते रहे क्योंकि उनके साथ धोखा हो गया। देश में यह चल क्या रहा है?

    मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी चुनाव जीतने पर जितना ध्यान देते हैं, अगर उसका एक फीसद भी देश में पेपर ठीक कराने पर दे दें, तो पेपर ठीक होने लगेंगे और युवाओं का भविष्य बनने लगेगा। लेकिन उन्हें तो इसकी चिंता ही नहीं है। प्रधानमंत्री पूरे देश को गुमराह कर सकते हैं, लेकिन इस देश के युवाओं को गुमराह नहीं कर सकते। यह नए दौर का युवा है, यह सबक सिखाना जानता है।

    मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री से कहा कि ना आपसे शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा लिया जा रहा है, ना परीक्षाएँ ईमानदारी से करवाई जा रही हैं। देश का युवा पूछ रहा है कि जब आपसे सिस्टम ही नहीं संभल रहा, तो कुर्सी छोड़ क्यों नहीं देते?—-

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleElvish Yadav पर आया TV की ‘फुलवा’ का दिल? जन्नत ज़ुबैर ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
    Next Article गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य

      May 27, 2026

      मतदान को लेकर हंगामा, फर्जी वोटों और लड़कियों पर…

      May 26, 2026

      फ़ाज़िल्का के वार्ड 15 में हंगामा, AAP उम्मीदवार के पति…

      May 26, 2026

      अकाली दल को लगा झटका : पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ AAP में शामिल

      May 26, 2026

      पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीजल के लिए वोट होगा

      May 26, 2026

      पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु

      May 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

      By अंकित कुमारMay 27, 2026

      Amit Shah: गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध…

      केजरीवाल बोले- देश में किस तरह की सरकार है जो एक पेपर ठीक से नहीं करा पा रही 

      May 27, 2026

      Elvish Yadav पर आया TV की ‘फुलवा’ का दिल? जन्नत ज़ुबैर ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

      May 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.