Close Menu
    What's Hot

    Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

    August 24, 2026

    ‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे

    August 24, 2026

    Delhi Accident: दिल्ली में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, फिर SUV से हुई टक्कर, 2 विधायक समेत कई घायल | Delhi

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026

      कल एनएसए डोभाल जाएंगे बीजिंग, क्या भारत-चीन में सुलझेगा एलएसी विवाद?

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

      August 23, 2026

      बॉर्डर बंद, फिर भी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की कैसे हुई भारत में एंट्री? भावुक कर देगी इनकी कहानी

      August 23, 2026

      मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

      August 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National
    Breaking News

    Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amravati hospital fire latest news, Amravati NICU fire newborn deaths, Maharashtra hospital fire three newborns dead, Amravati hospital ventilator explosion fire, Amravati district hospital fire incident, newborn ICU fire in Amravati Maharashtra, अमरावती अस्पताल में आग, अमरावती NICU अग्निकांड, महाराष्ट्र अस्पताल आग, तीन नवजात बच्चों की मौत
    महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई।

    Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार सुबह-सुबह एक सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग लग गई। आग लगने से NICU में भर्ती तीन नवजात बच्चों की मौत की खबर है। हादसा जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद लगी। घटना के समय वार्ड में 39 नवजात भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन डॉक्टर्स, नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने तेजी से बच्चों को वहां से निकालने का काम शुरू किया।

    वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद लगी आग

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे NICU में अचानक एक वेंटिलेटर में विस्फोट हुआ और इसके बाद आग भड़क उठी। वार्ड में बड़ी संख्या में गंभीर हालत में नवजात भर्ती थे, इसलिए स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई। आग और धुएं के बीच अस्पताल कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। NICU में उस समय 39 नवजात बच्चे भर्ती थे। डॉक्टर्स, नर्सों और अन्य अस्पताल कर्मचारियों ने बच्चों को वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान कई बच्चों को तत्काल दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। हादसे में तीन नवजात बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। आग से प्रभावित बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। वहीं, छह नवजातों को आगे के इलाज और निगरानी के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अस्पताल कर्मचारियों ने कई बच्चों को बचाया

    हादसे के वक्त NICU में मौजूद डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से कई नवजातों को समय रहते बाहर निकाला जा सका। आग लगने के बाद सबसे बड़ी चुनौती उन बच्चों को सुरक्षित निकालना था जो वेंटिलेटर या अन्य जीवनरक्षक उपकरणों पर निर्भर थे। कर्मचारियों ने बच्चों को एक-एक करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और जरूरत के मुताबिक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल वेंटिलेटर में विस्फोट को आग लगने की शुरुआती वजह बताया जा रहा है, लेकिन आग वास्तव में किस तकनीकी खराबी के कारण लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले वेंटिलेटर और दूसरे मेडिकल उपकरणों की स्थिति, बिजली की वायरिंग तथा फायर सेफ्टी व्यवस्था समेत तमाम पहलुओं की जांच की जा सकती है।

    अमरावती में पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

    अमरावती के जिला महिला अस्पताल में इससे पहले भी NICU में आग की घटना सामने आ चुकी है। सितंबर 2022 में इसी अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष में आग लगने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए 12 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उस घटना में बच्चों को अस्पताल के कर्मचारियों ने समय रहते बचा लिया था। उस समय किसी भी बच्चे की जान नहीं गई थी, लेकिन हालिया हादसे ने 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

    Previous articleIMD Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून ! हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम, जानें देशभर का हाल
    Next articleDelhi Accident: दिल्ली में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, फिर SUV से हुई टक्कर, 2 विधायक समेत कई घायल

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कल एनएसए डोभाल जाएंगे बीजिंग, क्या भारत-चीन में सुलझेगा एलएसी विवाद?

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

      August 23, 2026

      बॉर्डर बंद, फिर भी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की कैसे हुई भारत में एंट्री? भावुक कर देगी इनकी कहानी

      August 23, 2026

      मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

      August 23, 2026

      मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत

      August 23, 2026

      घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप

      August 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      By अंकित कुमारAugust 24, 2026

      महाराष्ट्र के अमरावती में जिला महिला अस्पताल के NICU में आग लगने से 3 नवजातों…

      ‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे

      August 24, 2026

      Delhi Accident: दिल्ली में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, फिर SUV से हुई टक्कर, 2 विधायक समेत कई घायल | Delhi

      August 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.