Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

    September 6, 2026

    नवजात को गोरा करने के लिए आप भी तो नहीं रगड़ रहे तेल-बेसन? फरीदाबाद की डॉ. प्राची ने बताया ये क्यों घातक – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    Pakistan unwanted Record: पाकिस्तान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 40 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड में कटाई नाक | Sports

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

      September 6, 2026

      दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

      September 6, 2026

      सागर शराब कांड: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, 35 से ज्यादा बीमार, यूपी कनेक्शन की जांच तेज | National

      September 6, 2026

      भैया को सैया बनाने वाले क्या जानें जौहर का महत्व…स्वरा भास्कर को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब | Entertainment

      September 6, 2026

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मेथाडोन
    पंजाब

    मान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मेथाडोन

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब में नशे की लत के खिलाफ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएंगे
    • फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, मोहाली और जालंधर में समर्पित मेथाडोन क्लीनिक संचालित
    • मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी से उपचार के बेहतर परिणाम मिलेंगे और ओपिओइड पर निर्भर मरीजों में दोबारा नशे की ओर लौटने की आशंका कम होगी: डॉ. बलबीर सिंह

    चंडीगढ़ : पंजाब ने गंभीर ओपिओइड एडिक्शन से जूझ रहे लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य नशा मुक्ति उपचार मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी (एमएमटी) शुरू की है। मेथाडोन की शुरुआत राज्य की नशे के ख़िलाफ़ उपचार-केंद्रित रणनीति को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

    अब तक राज्य में उपचार मुख्य रूप से 500 से अधिक आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (OOAT) केंद्रों के माध्यम से ब्यूप्रेनॉर्फिन आधारित ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी और नशामुक्ति (एब्स्टिनेंस-आधारित) रिहैबिलिटेशन पर आधारित था। ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी में हानिकारक ओपिओइड की जगह चिकित्सकीय निगरानी में नियंत्रित दवाओं का उपयोग किया जाता है ताकि नशे की लत का उपचार किया जा सके। अब मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी ऐसे मरीज़ों के लिए एक अतिरिक्त उपचार विकल्प उपलब्ध करवाएगी, जो लंबे समय से ओपिओइड पर निर्भर हैं और जिन पर मौजूदा उपचार प्रभावी साबित नहीं हुए हैं।

    वर्तमान में पंजाब में छह समर्पित मेथाडोन क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, फ़रीदकोट; सिविल अस्पताल, लुधियाना; सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला; तथा गुरदासपुर, मोहाली और जालंधर के ज़िला अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार आने वाले महीनों में छह और एमएमटी केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे ऐसे समर्पित केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।

    इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मेथाडोन सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का हिस्सा है, जिसमें विशेष रूप से उन लोगों के रिहैबिलिटेशन पर ज़ोर दिया जा रहा है जो ओपिओइड पर निर्भर हैं और जिनमें दोबारा नशे की ओर लौटने का ख़तरा अधिक रहता है।उन्होंने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू की जा रही मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी लंबे समय से ओपिओइड पर निर्भर लोगों के लिए एक प्रभावी उपचार विकल्प प्रदान करती है। यह उपचार पद्धति मरीज़ों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करेगी और उन्हें अपने परिवार तथा समाज में सफलतापूर्वक पुनः स्थापित होने में मदद करेगी।”

    नए क्लीनिक विशेष आउटपेशेंट सुविधाओं के रूप में कार्य करेंगे, जहाँ मरीज़ों को चिकित्सकीय निगरानी में मेथाडोन थेरेपी के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, मनोचिकित्सकीय परामर्श, दोबारा नशे की लत से बचाव संबंधी सेवाएँ , पारिवारिक काउंसलिंग तथा नियमित फॉलो-अप की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

    मरीजों को निर्धारित ख़ुराक लेने के लिए प्रतिदिन क्लीनिक आना होगा, जहां उन्हें चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में दवा दी जाएगी। दवा की प्रत्येक ख़ुराक चिकित्सकीय निगरानी में दी जाएगी ताकि उसके दुरुपयोग को रोका जा सके और उपचार का सही ढंग से पालन सुनिश्चित हो सके।

    मेथाडोन थेरेपी क्या है?

    मेथाडोन ओपिओइड उपयोग विकार (ओपिओइड यूज़ डिसऑर्डर) से पीड़ित लोगों, जैसे हेरोइन की लत से ग्रस्त मरीज़ों, के लिए वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित एक प्रभावी उपचार है।ओपिओइड यूज़ डिसऑर्डर के उपचार के लिए मेथाडोन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की आवश्यक दवाओं की मॉडल सूची में भी शामिल किया गया है।यह दवा प्रशिक्षित डॉक्टरों की निगरानी में समग्र उपचार कार्यक्रम के तहत दी जाती है।

    मेथाडोन मस्तिष्क के उन्हीं ओपिओइड रिसेप्टर्स से जुड़कर काम करता है, जिन पर हेरोइन और अन्य ओपिओइड काम करते हैं। निर्धारित ख़ुराक के अनुसार यह नशे की तीव्र इच्छा (क्रेविंग) को नियंत्रित करता है, नशा छोड़ने पर होने वाले लक्षणों (विदड्रॉल सिम्पटम्स) से राहत देता है तथा शरीर में ओपिओइड के प्रति सहनशीलता विकसित करता है, जिससे दोबारा ओपिओइड लेने पर ‘हाई’ महसूस नहीं होता। इससे मरीज़ का स्वास्थ्य स्थिर होता है और वह उपचार, रोज़गार तथा पारिवारिक जीवन में अधिक प्रभावी ढंग से भाग ले पाता है।

    समय के साथ मरीज़ की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार में हुई प्रगति को देखते हुए मेथाडोन की ख़ुराक धीरे-धीरे कम की जा सकती है। चूँकि मरीज़ प्रतिदिन क्लीनिक में चिकित्सकीय निगरानी में दवा का सेवन करते हैं, इसलिए इसके दुरुपयोग या अवैध इस्तेमाल की संभावना बहुत कम रहती है।

    मेथाडोन लंबे समय तक असर करने वाली दवा है। इसकी एक दैनिक ख़ुराक आमतौर पर लगभग 24 घंटे तक नशा छोड़ने के लक्षणों और नशे की इच्छा को नियंत्रित रखती है, जिससे मरीज़ पूरे दिन सामान्य और स्थिर जीवन जी पाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National
    Next Article हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए…

      September 5, 2026

      समराला सरकारी गर्ल्स स्कूल के दो शिक्षक राज्य पुरस्कार…

      September 5, 2026

      भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा

      September 5, 2026

      बठिंडा कर रहा ‘खेडां वतन पंजाब दियां ‘ के लॉन्च की मेजबानी , रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद

      September 5, 2026

      कैबिनेट सब-कमेटी ने 85,000 कर्मचारियों का DA 42% से…

      September 4, 2026

      लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी, कैबिनेट मंत्री बैंस ने…

      September 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

      By अंकित कुमारSeptember 6, 2026

      रविवार, 6 सितंबर का मौसम कैसा रहेगा नई दिल्ली. पूरे देश में इस समय मानसून…

      नवजात को गोरा करने के लिए आप भी तो नहीं रगड़ रहे तेल-बेसन? फरीदाबाद की डॉ. प्राची ने बताया ये क्यों घातक – News18 हिंदी

      September 6, 2026

      Pakistan unwanted Record: पाकिस्तान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 40 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड में कटाई नाक | Sports

      September 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.