Close Menu
    What's Hot

    आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

    January 14, 2026

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

    January 14, 2026

    पवन सिंह फिर प्यार में? महिमा सिंह संग बढ़ी नजदीकियां, चर्चा तेज

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      January 14, 2026

      डिजिटल अरेस्ट मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

      January 14, 2026

      अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव

      January 14, 2026

      राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ

      January 14, 2026

      उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

      January 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में गिरा तापमान
    Breaking News

    पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में गिरा तापमान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में गिरा तापमान
    Weather Update Today : पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में गिरा तापमान

    पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, दिल्ली सहित उत्तर भारत के आसमान में बादलों ने डाला डेरा

    Weather Update Today  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों से लेकर मैदानों तक साफ दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से जहां गत दिवस ऊंची पहाड़ी चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली वहीं उत्तरी भारत के ज्यादात्तर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे और धूप कम निकली। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई और सर्दी का प्रभाव पहले से ज्यादा बढ़ गया। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान गिरने और सर्दी में इजाफा होने की उम्मीद जताई है।

    यह है मौसम की मौजूदा स्थिति

    मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मौजूदा समय में मध्य स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके साथ लगभग 12.6 किमी ऊंचाई पर सक्रिय उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम की गति 100 नॉट (करीब 185.2 किमी प्रति घंटा) तक पहुंच रही है। यह संयोजन हिमालयी क्षेत्रों में नमी और ठंड को बढ़ा रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और कोहरे की स्थितियां बना रहा है। इसी व्यवस्था ने ठंडी हवा को सामान्य से अधिक दक्षिण की ओर धकेल दिया है।

    जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 14 से 18 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान पहले ही नीचे खिसक चुका है, जिससे ठंड का असर तेज हो गया है। बर्फबारी के कारण पर्वतीय मार्गों पर फिसलन और यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है।

    पहाड़ों में कई जगह शून्य से नीचे तापमान

    जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर जारी है। पुलवामा व शोपियां जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडे रहे। जहां न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर घाटी चिल्ले कलां की ओर बढ़ रहा है। यह 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि है जिसकी शुरूआत 21 दिसंबर से होती है। वहीं उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

    इधर ठंड के साथ-साथ राजधानी में प्रदूषण मार

    इन दिनों सबसे ज्यादा खतरनाक हालात का सामना राजधानी दिल्ली के लोग कर रहे हैं। यहां पर हालांकि अभी सर्दी उतनी ज्यादा नहीं हुई है जितना ज्यादा प्रदूषण हो चुका है। शनिवार शाम को राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 450 के करीब पहुंच गया। इससे लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी का नतीजा रहा कि दिल्ली में ग्रैप-3 और ग्रैप-4 के नियम एक ही दिन लागू करने पड़े।

    ये भी पढ़ें : Delhi Pollution Update : राजधानी दिल्ली में एक ही दिन में ग्रैप-3 और ग्रैप-4 लागू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजधानी दिल्ली में एक ही दिन में ग्रैप-3 और ग्रैप-4 लागू
    Next Article मेक्सिको टैरिफ का भारतीय निर्यात पर पड़ेगा असर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      January 14, 2026

      डिजिटल अरेस्ट मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

      January 14, 2026

      अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव

      January 14, 2026

      राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ

      January 14, 2026

      उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

      January 14, 2026

      Rahul Gandhi: स्कूल में कैमेस्ट्री टीचर बहुत पसंद थीं, वह परीक्षा की तैयारी में मदद करती थीं: राहुल गांधी

      January 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      By अंकित कुमारJanuary 14, 2026

      IPAC ED Raid Case: आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज…

      हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

      January 14, 2026

      पवन सिंह फिर प्यार में? महिमा सिंह संग बढ़ी नजदीकियां, चर्चा तेज

      January 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.