Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

    March 11, 2026

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»MP Food Scam: मध्य प्रदेश में ‘पोषण आहार’ में बड़ा घोटाला आया सामने
    Breaking News

    MP Food Scam: मध्य प्रदेश में ‘पोषण आहार’ में बड़ा घोटाला आया सामने

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 8, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     नई दिल्ली:‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने बच्चियों और महिलाओं को मिलने वाले राशन में 2.5 हजार करोड़ का घोटाला किया है। मध्यप्रदेश के इतिहास में व्यापम घोटाले के बाद यह अबतक का दूसरा सबड़े बड़ा भ्रष्टाचार है। देश के सबसे कुपोषित राज्यों में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर आता है, इसलिए सरकार ने बच्चियों और महिलाओं को राशन बांटने की योजना बनाई थी। मध्यप्रदेश सरकार का कहना है कि 36.08 लाख बच्चियों को राशन बांटा गया है जबकि स्कूल कहता है कि हमारे यहां 9 हजार बच्चे ही पढ़ते हैं। सेंटर का सर्वे हुआ तो उन्होंने कहा कि 49 आंगड़बाड़ियों में लगभग 29 हजार महिलाओं को राशन बांटा गया है जबकि आंगड़बाड़ियों का कहना है कि वहां सिर्फ 3 महिलाएं ही रेजिस्टर हैं। सरकार के अपने ऑडिटर की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। सभी आंकड़े फर्जी, राशन बांटवे वाली कंपनियां फर्जी और जिन वाहनों के माध्यम से राशन बांटा गया वह भी फर्जी निकले हैं। यह पूरा विभाग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के अंतर्गत आता है, संभव ही नहीं उन्हें घोटाले की जानकारी ना हो। पीएम मोदी जी की सरकार में यदि थोड़ी भी मानवता बची है तो शिवराज सिंह चौहान जी को तत्काल मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। मध्यप्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में व्यापम घोटाले के बाद शायद यह दूसरा सबसे बड़ा घोटाला होगा। यह घोटाला इतना ब्लैक एंड व्हाइट है कि इसमें बहुत ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास इसकी थोड़ी जानकारी भी है तो उसी से समझ जाएंगे कि कितने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है।

    उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों और गर्भवती महिलाओं के राशन से संबंधित है। उनकी बेहतर सेहत के लिए पौष्टिक राशन दिया जाता है जिससे वह कुपोषण जैसी परेशानी का शिकार ना हों। आपको यह भी बता दूं कि मध्यप्रदेश देश के सबसे कुपोषित राज्यों में तीसरे स्थान पर आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक योजना बनाई कि महिलाओं और बच्चियों को अच्छा राशन बांटा जाएगा जो कि एक बहुत ही अच्छा कदम है। लेकिन इस पूरे सिस्टम में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है।

    आंकड़ों के माध्यम से घोटाले की जानकारी देते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि इन्होंने बताया कि हमने 36.08 लाख बच्चियों को राशन बांटा गया है। जबकि स्कूल कहता है कि हमारे यहां 9 हजार बच्चे ही पढ़ते हैं। इन आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर है कि साफ पता चलता है कि पूरे मामले में कितनी बड़ी गड़बड़ी है। सेंटर का सर्वे हुआ तो उन्होंने कहा कि 49 आंगड़बाड़ियों की लगभग 29 हजार महिलाओं को राशन बांटा है। जबकि आंगड़बाड़ियों का कहना है कि हमारे यहां सिर्फ 3 महिलाएं ही रेजिस्टर हैं। प्रश्न यह उठता है कि वह 29 हजार महिलाएं कौन सी हैं जिन्हें राशन बांटा गया?

    दिलचस्पी की बात यह है कि जब इनके ऑडिटर ने इनसे पूछा कि इतना सारा राशन स्कूलों और आंगनबाड़ियों में किस माध्यम से पहुंचाया गया तो उन्हें कई ट्रकों की जानकारी दी गई। जब ऑडिटर ने आरटीओ के दफ्तर से सभी गाड़ियों के नंबर निकाला तो पता चला कि इन नंबरों पर तो ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल, स्कूटी, साइकिल और पानी के टैंकर रेजिस्टर हैं। एक भी ट्रक उन नंबरों से मैच नहीं किया। मान लीजिए कि उन्होंने कहा कि एक ट्रक पर हजार किलो राशन भेजा गया लेकिन यहां तो ट्रक की जगह मोटरसाइकिल निकली। जाहिर है मोटरसाइकिल पर इतना राशन भेजना तो संभव नहीं है। मुश्किल से 20 किलो का कट्टा ही उसपर भेजा जा सकता है वह भी कुछ ही दूरी के लिए।

    इसका मतलब है कि सभी आंकड़े फर्जी हैं। यहां तक कि जो कंपनियां राशन तैयार कर रही थीं, वह भी फर्जी हैं क्योंकि उनमें इतनी क्षमता ही नहीं है कि इतना राशन बनाया जा सके। मान लीजिए कि वह तैयार करने में सफल रहे तो उसके अनुसार बिजली का बिल बहुत ज्यादा होना चाहिए लेकिन वह यहां भी जवाब देने में फेल रहे। यह पूरा प्रॉजेक्ट लगभग 2.5 हजार करोड़ रुपयों का था जिसमें बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। दुर्भाग्य की बात यह है कि यह पूरा विभाग अपने आप को मामा कहने वाले शिवराज सिंह चौहान जी के अंतर्गत आता है। मामले को किसी मंत्री या अधिकारी पर डालने का सवाल ही नहीं उठता है क्योंकि इसकी पूरी जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान जी की थी। उनके ही ऑडिटर ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर इस भ्रष्टाचार का खुलासा किया है।

    जब इस भ्रष्टाचार का मामला उठा और जवाब मांगा गया तो मुख्यमंत्री जी और उनके अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेज बनाने में क्लर्क से गलती हो गई होगी। 9 हजार रहा होगा और उसने गलती से 36 लाख लिख दिया होगा। मुझे लगता है कि अगर आप यह सोचते हैं कि हिंदुस्तान की जनता इतने बड़े घोटाले को नहीं समझेंगे तो आप बिल्कुल गलत हैं। यह मध्यप्रदेश का चारा घोटाला है। चारा घोटाला तो फिर भी जानवरों के चारे में किया गया था लेकिन यहां तो गरीब बच्चियों और महिलाओं के राशन में घोटाला किया गया है।

    यदि पीएम मोदी जी की सरकार में थोड़ी भी मानवता बची है तो नैतिक और आधिकारिक रूप से शिवराज सिंह चौहान जी को तत्काल मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए। यह उन्हीं के विभाग का भ्रष्टाचार है और ऐसा हो ही नहीं सकता है कि आपके विभाग में इतना बड़ा भ्रष्टाटाचार हो रहा है और आपको पता ना चले। वह कहते हैं कि हम पारदर्शी सरकार चलाते हैं तो फिर उनकी निगरानी में इतना बड़ा घोटाला कैसे हो गया। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीट यूजी रिजल्ट 2022: नीट यूजी रिजल्ट के बाद अब जान लें आगे की प्रोसेस, इन डाक्यूमेंट्स को अभी से रखें तैयार
    Next Article तमिलनाडु: NEET परीक्षा की वजह से आत्महत्या करने वाली अनीता के परिवार से मिले राहुल गांधी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    March 11, 2026

    12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    March 11, 2026

    देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Punjab News: हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : हरपाल चीमा

    By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

    Punjab News: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने इस टर्म का अपना आखिरी बजट…

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.