एक्शन अंदाज में नजर आएंगी साउथ की लेडी सुपरस्टार
Nayanthara, (द भारत ख़बर), मुंबई: अभिनेत्री नयनतारा को साउथ की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। लंबे समय से उनका नाम अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच फिल्म के नए टीजर में नयनतारा की पहली झलक देखने को मिली है।

फिल्म टॉक्सिक के नए टीजर में नयनतारा का धांसू एक्शन अंदाज देखने को मिला है, जिसमें वह बम धमाकों के बीच बाइक चलाती हुई नजर आ रही हैं। इससे ये साफ हो रहा है कि मूवी में नयनतारा कई सीक्वेंस करती हुई नजर आ सकती हैं।

26 अगस्त रिलीज होगी फिल्म
दरअसल फिल्म टॉक्सिक में नयनतारा के किरदार को लेकर पहले ही खुलासा हो गया था। अपनी इस अपकमिंग मूवी में वह गंगा का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह फिल्म में लेडी पुलिस आॅफिसर बनी हैं। हाल ही में टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का आधिकारिक एलान किया गया है, जिसके तहत 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर
फिल्म टॉक्सिक में सिर्फ नयनतारा लीड एक्ट्रेस नहीं बल्कि उनके साथ सिनेमा जगत कई अदाकाराएं भी शामिल हैं, जिनमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया के नाम शामिल हैं। जो अहम किरदारों में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन के बाद टूट गया एक्ट्रेस का रिश्ता

