Close Menu
    What's Hot

    Ind vs SL Test: श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास | Sports

    August 18, 2026

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026

      इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका

      August 18, 2026

      14 राज्यों के सीएम पर आपराधिक केस दर्ज, सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट से खुलासा

      August 17, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने बोला- अगर एयरलाइंस न मानें तो प्लेन खड़े कर दें, 7 दिन में हवाई किराया नियम तय करने के भी आदेश

      August 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मजबूती; फेलोज के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू
    पंजाब

    ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मजबूती; फेलोज के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : नशे की लत से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए पंजाब सरकार ने फरवरी 2026 में नशे के विरुद्ध देश की पहली फेलोशिप ‘लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (एलएमएचपी)’ शुरू की थी। इस कार्यक्रम के पहले बैच के 13 फेलो अब पूरे पंजाब में कार्यरत हैं और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

    एलएमएचपी फेलो मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं तथा नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई में स्वास्थ्य एवं समुदाय-प्रथम दृष्टिकोण को मज़बूत कर रहे हैं। यह राज्य की मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है कि रिहैबिलिटेशन, पंजाब के नशा विरोधी अभियान का मूल आधार बना रहे।

    अब, पंजाब सरकार इस कार्यक्रम के दूसरे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है —10 फेलो और 7 सीनियर एसोसिएट— इसका उद्देश्य राज्य के सभी 23 जिलों में प्रशिक्षित युवा पेशेवरों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन तथा राज्य की डेटा इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (DITSU) के निकट सहयोग से संचालित एलएमएचपी का उद्देश्य ऐसे कुशल मानसिक स्वास्थ्य नेताओं की टीम तैयार करना है, जो पूरे राज्य में साक्ष्य आधारित नशे की रोकथाम और रिहैबिलिटेशन गतिविधियों का प्रभावी संचालन कर सकें। एलएमएचपी फेलो मनोविज्ञान, जनस्वास्थ्य और सामाजिक कार्य जैसे विविध क्षेत्रों से आने वाले पेशेवर हैं, जिन्होंने दो वर्षों तक राज्य के नशा विरोधी अभियान में योगदान देने का संकल्प लिया है। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए इन फेलोज़ को मनोवैज्ञानिक और सामाजिक सहयोग, पुनः नशे की ओर लौटने की रोकथाम (रिलैप्स प्रिवेंशन), कार्यक्रम प्रबंधन, सामुदायिक आधारित रिहैबिलिटेशन तथा नेतृत्व क्षमता का गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण, कार्यक्रम के चयन एवं ज्ञान सहयोगी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (टीआईएसएस), मुंबई के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेतृत्व और संवेदनशीलता का समन्वय स्थापित कर परिवारों को फिर से जोड़ना तथा पूरे राज्य में नई आशा का संचार करना है। उन्होंने कहा, “युद्ध नशेआं विरुद्ध केवल नशे के ख़िलाफ़ अभियान नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को वापस सही राह पर लाने का एक जन आंदोलन है। एक ओर हम नशा तस्करों और ड्रग नेटवर्क के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध हैं कि नशे के शिकार प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्ण जीवन में लौटने का अवसर मिले और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके। ‘लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम’ इस विश्वास का प्रतीक है कि पंजाब को नशा मुक्त तभी बनाया जा सकता है, जब कानूनी कार्रवाई ,उपचार और रोकथाम—तीनों एक मज़बूत स्वास्थ्य व्यवस्था और सामुदायिक सहयोग के साथ मिलकर काम करें।”

    उन्होंने आगे कहा कि नशे की लत एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसके लिए निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है। विभिन्न ज़िला अस्पतालों तथा नशा मुक्ति एवं रिहैबिलिटेशन केंद्रों में अपनी नियुक्ति के दौरान ये फेलो नशे की समस्या को केवल व्यक्तिगत बीमारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती के रूप में समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं। वे परिवारों के साथ संवाद करते हैं, नशे से उत्पन्न पारिवारिक संकटों को कम करने में मदद करते हैं, मरीज़ों को उपचार से जोड़ते हैं, पुनः नशे की ओर लौटने से रोकने में सहयोग करते हैं तथा इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, वे सामाजिक बदनामी की भावना को कम करने, समुदाय की भागीदारी बढ़ाने और नशा मुक्ति कार्यक्रम पूरा करने के बाद भी मरीज़ों की निरंतर देखभाल सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देते हैं।

    जिला स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने के अलावा, एलएमएचपी के पहले बैच के फेलो स्वास्थ्यकर्मियों को सहयोग देने, सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने और नशे के विरुद्ध अभियान में प्रभावी कार्यप्रणालियों को संस्थागत रूप देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    ‘लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम’ का पहला बैच समाज में नशे और मादक पदार्थों के सेवन को समझने तथा उससे निपटने के तरीके में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। पंजाब अपने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य को रखते हुए यह मानता है कि नशे के ख़िलाफ लड़ाई केवल इसकी आपूर्ति रोकने तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के मन को स्वस्थ बनाने, परिवारों को फिर से जोड़ने और संवेदनशीलता व देखभाल के साथ उन्हें नई जिंदगी देने का प्रयास भी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNOKIA में काम कर रहे थे 2 ‘नटरवाल’, EPFO को 19 करोड़ का चूना लगाया, CBI ने ऐसे पकड़ा
    Next Article LPL 2026: आखिरी ओवर में 6 बॉल पर 1 रन नहीं बना पाए विजय शंकर, कटाई टीम की नाक | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026

      CM भगवंत मान बोले- आजादी का 80वां दिवस पंजाब

      August 17, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- मैं ‘दिमागी नक्सल’ हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है

      August 17, 2026

      सीनियर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता

      August 17, 2026

      CM नायब सैनी बोले- पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे

      August 17, 2026

      ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ : मानसिक स्वास्थ्य का उपचार करवाने वाले 75% लाभार्थी 18–45 आयु वर्ग के

      August 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs SL Test: श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास | Sports

      By परवेश चौहानAugust 18, 2026

      सोनल दिनुशा ने शतक जमाकर श्रीलंका की लाज बचाई नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम का…

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

      August 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.