Close Menu
    What's Hot

    OnePlus 16 में मिल सकती है 9,000mAh बैटरी, गेमिंग और AI के लिए बनेगा बेस्ट फोन

    June 18, 2026

    तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

    June 18, 2026

    Today Gold-Silver Price सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दी राहत; जानिए आपके शहर के ताजा रेट

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

      June 18, 2026

      ईरान से समझौता सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : डेमोक्रेट

      June 18, 2026

      रेप, हत्या और एसिड अटैक के मामले में बीएसएफ के दो जवानों को 20 साल जेल

      June 18, 2026

      वडोदरा में स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

      June 17, 2026

      बिना शर्त होर्मुज खोलना बेहद जरूरी : आईईए

      June 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अब पंजाब में बैंक पीओ एवं एलआईसी/जीआईसी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग मिलेगी 
    पंजाब

    अब पंजाब में बैंक पीओ एवं एलआईसी/जीआईसी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग मिलेगी 

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : अनुसूचित जातियों (एस.सी.), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) तथा अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (बैंक) एवं असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एल.आई.सी./जी.आई.सी.) परीक्षा-2026 हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से पात्र अभ्यर्थी महंगी कोचिंग फीस के बोझ के बिना प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा समान अवसर प्रदान कर उन्हें बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए सशक्त बनाना है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक कठिनाइयों के कारण अवसरों से वंचित न रहे। सरकार प्रत्येक योग्य युवा को अपनी क्षमता सिद्ध करने हेतु आवश्यक संसाधन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “प्रतिभा को कभी भी आर्थिक सीमाओं के कारण रुकना नहीं चाहिए। हमारी सरकार युवाओं को ऐसा मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध करा रही है, जिनकी बदौलत वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें।”

    उन्होंने बताया कि यह कोचिंग अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, फेज-3बी2, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित की जाएगी। पंजाब के स्थायी निवासी तथा एस.सी., ओ.बी.सी. एवं अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित स्नातक अभ्यर्थी इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों से तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    मंत्री ने आगे बताया कि अभ्यर्थियों का चयन जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग तथा करेंट अफेयर्स विषयों के ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 3 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, फेज-3बी2, मोहाली में आयोजित की जाएगी।

    इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित 30 जून 2026 तक प्राचार्य, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज, मोहाली के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं अथवा ई-मेल के माध्यम से [email protected] पर भेज सकते हैं।

    डॉ. बलजीत कौर ने पात्र युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी पंजाब सरकार की वेबसाइटwww.welfare.punjab.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM थलपति विजय से मिलते ही भावुक हुईं सामंथा रुथ प्रभु, तस्वीरें देख फैंस भी हुए इमोशनल
    Next Article Today Gold-Silver Price सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दी राहत; जानिए आपके शहर के ताजा रेट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM मान बोले- पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम

      June 17, 2026

      CM भगवंत मान बोले- फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं 

      June 17, 2026

      ग्रुप C और D की महिला कर्मचारियों की उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी तैनाती

      June 17, 2026

      स्वास्थ्य विभाग में 523 युवाओं की भर्ती, CM भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

      June 17, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी…

      June 16, 2026

      NCRB की रिपोर्ट ने पंजाब सरकार के ड्रग-विरोधी अभियान…

      June 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus 16 में मिल सकती है 9,000mAh बैटरी, गेमिंग और AI के लिए बनेगा बेस्ट फोन

      By परवेश चौहानJune 18, 2026

      OnePlus 16 में मिल सकती है 9,000mAh बैटरी, गेमिंग और AI के लिए बनेगा बेस्ट…

      तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

      June 18, 2026

      Today Gold-Silver Price सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दी राहत; जानिए आपके शहर के ताजा रेट

      June 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.