Close Menu
    What's Hot

    Ind vs SL Test: श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास | Sports

    August 18, 2026

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026

      इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका

      August 18, 2026

      14 राज्यों के सीएम पर आपराधिक केस दर्ज, सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट से खुलासा

      August 17, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने बोला- अगर एयरलाइंस न मानें तो प्लेन खड़े कर दें, 7 दिन में हवाई किराया नियम तय करने के भी आदेश

      August 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»खुद पहनी वर्दी, अब युवाओं को भी दिला रहे हैं देश सेवा का मौका..जानिए पूर्व सैनिक प्रवीण पुंडीर की कहानी जो तैयार करते हैं देश के रक्षक
    हरियाणा

    खुद पहनी वर्दी, अब युवाओं को भी दिला रहे हैं देश सेवा का मौका..जानिए पूर्व सैनिक प्रवीण पुंडीर की कहानी जो तैयार करते हैं देश के रक्षक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला: एक तरफ नशे की लत युवाओं के सपनों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है, तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस चुनौती को अपनी जिम्मेदारी बना लिया है. अंबाला छावनी के गांव बोह निवासी प्रवीण पुंडीर भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, जो युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर सुबह और शाम खेल के मैदान में नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देते हैं. उनकी मेहनत की बदौलत गांव के दर्जनों युवा सेना और पुलिस की वर्दी पहनकर देश सेवा कर रहे हैं.

    रोजाना 80 से ज्यादा युवा लेते हैं नि:शुल्क प्रशिक्षण

    गांव बोह का खेल मैदान हर सुबह और शाम जोश, अनुशासन और सपनों की उड़ान का गवाह बनता है. यहां प्रवीण पुंडीर रोजाना युवाओं को नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण देते हैं. उनके पास प्रतिदिन करीब 50 लड़के और 30 लड़कियां ट्रेनिंग लेने पहुंचते हैं. प्रशिक्षण के दौरान फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ एथलेटिक्स, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और रनिंग हर्डल्स जैसी प्रतियोगी गतिविधियों का अभ्यास भी कराया जाता है, ताकि युवा सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भर्तियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें.

    20 साल सेना में सेवा के बाद शुरू की नई पहल

    लोकल 18 से बातचीत में प्रवीण पुंडीर ने बताया कि वर्ष 1995 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. करीब 20 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद वर्ष 2015 में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए. इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग में एसपीओ के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई. वर्ष 2017 में उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया.

    उन्होंने बताया कि अक्सर गांव के कई युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसते देखकर उन्हें काफी दुख होता था. तभी उन्होंने फैसला किया कि यदि युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ा जाए तो उन्हें नशे और गलत संगत से बचाया जा सकता है. इसी सोच के साथ उन्होंने गांव के मैदान में नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया.

    70 से 80 युवा बन चुके हैं सेना और पुलिस का हिस्सा

    प्रवीण पुंडीर ने बताया कि शुरुआत में मैदान में बहुत कम बच्चे आते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई. आज उनकी अकादमी से प्रशिक्षण लेकर करीब 70 से 80 युवा-युवतियां भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और हरियाणा पुलिस में भर्ती हो चुके हैं.


    pm narendra modi jind 2026 07 c30275087d47e5e3a5e88e13bfbbb045 1200x675

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह रोजाना 70 से 80 युवाओं को सुबह और शाम प्रशिक्षण देते हैं. इस दौरान महिला प्रशिक्षक सपना भी उनके साथ प्रशिक्षण में सहयोग करती हैं.

    ‘फेयरलेस फिजिकल एंड स्पोर्ट्स अकादमी’ से तैयार हो रहे खिलाड़ी

    प्रवीण पुंडीर ने बताया कि उन्होंने अपने फिटनेस संगठन का नाम फेयरलेस फिजिकल एंड स्पोर्ट्स अकादमी रखा है. इस अकादमी से जुड़े कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं.

    उन्होंने बताया कि पूरी ट्रेनिंग नि:शुल्क दी जाती है. खेल उपकरणों के लिए बच्चे आपस में सहयोग करके राशि जुटाते हैं. वहीं, जिन युवाओं का सरकारी नौकरी में चयन हो जाता है, वे अपनी इच्छा से अकादमी के लिए आर्थिक सहयोग भी करते हैं.

    युवाओं ने बताया कैसे बदली जिंदगी

    ट्रेनिंग लेने पहुंचे आकाश ने बताया कि प्रवीण पुंडीर से प्रशिक्षण लेने के बाद वह हरियाणा पुलिस का फिजिकल टेस्ट पास कर चुके हैं और जल्द ही उनका सपना पूरा होने वाला है. उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक से प्रशिक्षण मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है और आज इसी प्रशिक्षण की बदौलत सैकड़ों युवा सेना और पुलिस में देश सेवा कर रहे हैं.

    वहीं खिलाड़ी स्मृति ने बताया कि उन्हें अपने ही गांव में एक बड़ी स्पोर्ट्स अकादमी जैसी सुविधाएं बिल्कुल नि:शुल्क मिल रही हैं. हाल ही में वह इस प्रशिक्षण की बदौलत सीबीएसई नेशनल गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं. उन्होंने कहा कि जहां बड़ी-बड़ी अकादमियों में प्रशिक्षण के लिए मोटी फीस ली जाती है, वहीं यहां मुफ्त में बेहतरीन ट्रेनिंग मिल रही है. उनका सपना एक सफल खिलाड़ी बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन करना है, इसलिए वह रोज सुबह और शाम नियमित रूप से अभ्यास करने आती हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के बयान से हड़कंप, रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे में लेंगे संन्यास या होगा कमबैक | Sports
    Next Article Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शनकारियों से झड़प, जंतर-मंतर खाली करने के आदेश | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026

    11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

    August 18, 2026

    Money Plant | Money Plant Vastu Tips | क्या आपके घर में भी लगा मनी प्लांट जमीन छू रहा है? वास्तु शास्त्र में घोर अपशगुन, तुरंत करें यह उपाय

    August 17, 2026

    सुबह की चाय से रात के खाने तक…अंबाला में मरीजों के तीमारदारों का कौन रख रहा इतना ध्यान?

    August 17, 2026

    आंख दिखाने अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, नोएडा में शुरू की गई ऐसी क्लीनिक, जो घर-घर आएगी

    August 17, 2026

    फरीदाबाद में यहां मिल रही 40 रुपए में अनलिमिटेड बिरयानी, दुकानदार ने बताया कैसे मिला अनोखे बिजनेस का आइडिया

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ind vs SL Test: श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास | Sports

    By परवेश चौहानAugust 18, 2026

    सोनल दिनुशा ने शतक जमाकर श्रीलंका की लाज बचाई नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम का…

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.