- मौके से 3 लोगों के शव बरामद
Rohtak Fire Incident, हरीश भारद्वाज, रोहतक: हरियाणा के रोहतक सिटी के डी-पार्क स्थित व्यावसायिक परिसर में मंगलवार को लगी लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद मौके से 3 शव मिले हैं।
घायलों के नि:शुल्क इलाज का निर्देश
सीएम के निर्देश पर उमुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 2-2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उमुख्यमंत्री ने सभी घायलों के सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज के निर्देश भी दिए हैं।
9 जिलों की दमकल गाड़ियों की मदद ली
आग पर काबू पाने के लिए रोहतक सहित 9 जिलों की दमकल गाड़ियों की मदद ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हादसे में मिले तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया है, जबकि पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
घटना की जांच के आदेश दे दिए गए
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आग लगने के कारणों के साथ-साथ दमकल वाहन के कथित विलंब से पहुंचने संबंधी आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : PM Modi News: मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

