Close Menu
    What's Hot

    Siraj Hat trick Six: भारत की श्रीलंका में रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगाए 3 लगातार छक्के, मोहम्मद सिराज ने पलटा मैच | Sports

    August 10, 2026

    पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत 58,000 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की

    August 10, 2026

    मामूली तेजी पर खुला स्टॉक मार्केट, बैंकिंग, IT में उछाल, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ranchi Breaking: आज छात्रों का ‘महासंग्राम’… विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 700 से ज्यादा जवानों की तैनाती | National

      August 10, 2026

      IMD Weather update: मौसम विभाग ने जताया आज भारी बारिश का अनुमान, किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा, जारी किया यलो अलर्ट | National

      August 10, 2026

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026

      ममता बनर्जी का आरोप- गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया, मेरी जान जा सकती थी

      August 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National
    Breaking News

    Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Paytm Payments Bank closure latest news, what happens to Paytm Payments Bank account money, Paytm UPI services after bank closure, RBI action against Paytm Payments Bank explained, Paytm Payments Bank liquidation process details, Paytm users impact after bank shutdown, पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद, पेटीएम बैंक अकाउंट पैसा, आरबीआई पेटीएम कार्रवाई, पेटीएम यूजर्स के लिए खबर
    दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश दिया है।

    Paytm Payments Bank Shutdown News: अगर आपका खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) में है, तो आपके लिए जरूरी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था और अब अदालत के आदेश के बाद बैंक को कानूनी रूप से बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि Paytm ऐप बंद हो जाएगा। आम यूजर्स के लिए ज्यादातर डिजिटल पेमेंट सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया था बड़ा आदेश

    दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश दिया था। यह कार्रवाई बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 और कंपनीज एक्ट 2013 के प्रावधानों के तहत की गई है। RBI के अनुसार बैंक का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था। अब अदालत के आदेश के बाद बैंक के कामकाज को समाप्त करने और उसकी संपत्तियों व देनदारियों का निपटारा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। लिक्विडेशन प्रक्रिया का उद्देश्य बैंक के सभी वित्तीय मामलों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना होता है, ताकि ग्राहकों, लेनदारों और अन्य संबंधित पक्षों के हितों की रक्षा की जा सके।

    SBI के पूर्व अधिकारी को बनाया लिक्विडेटर

    दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम नायर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है। लिक्विडेटर को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और कंपनीज एक्ट के तहत सभी जरूरी अधिकार दिए गए हैं। अब बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की शक्तियां लिक्विडेटर के पास होंगी और बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले उनकी निगरानी में लिए जाएंगे। लिक्विडेटर की जिम्मेदारी होगी कि वह बैंक की संपत्तियों, खातों, दावों और देनदारियों का रिकॉर्ड तैयार करें और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करें।

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद क्यों हुआ?

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पिछले कुछ वर्षों से RBI की नियामकीय कार्रवाई चल रही थी। केंद्रीय बैंक ने बैंक में नियमों के पालन को लेकर कई चिंताएं जताई थीं। RBI ने पहले बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोका था। इसके बाद बैंक की कई सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाए गए। केंद्रीय बैंक का कहना था कि बैंक लगातार नियामकीय मानकों का पालन करने में असफल रहा और कुछ गतिविधियां जमाकर्ताओं के हितों के लिए चिंता का विषय थीं। इसके बाद अप्रैल 2026 में RBI ने इस बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद बैंक को बंद करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

    क्या Paytm ऐप भी बंद हो जाएगा?

    यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पेटीएम का ऐप भी बंद हो जाएगा? जानकारी के मुताबिक राहत की बात यह है कि Paytm ऐप बंद नहीं होगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक और Paytm ऐप की सेवाएं अलग-अलग हैं। बैंक बंद होने का असर केवल उन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा, जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़ी थीं। अगर आप पेटीएम ऐप का इस्तेमाल किसी अन्य बैंक खाते से UPI भुगतान करने के लिए करते हैं, तो आपकी सर्विस पहले की तरह चलती रहेगी।

    क्या-क्या सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी?

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद होने के बावजूद कई डिजिटल सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। UPI से भुगतान, QR कोड से पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, बिजली, पानी और अन्य बिल भुगतान, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेमेंट गेटवे सेवाएं, पेटीएम गोल्ड और पेटीएम मनी जैसी सर्विसेज सामान्य रूप से चलती रहेंगी। इन सर्विसेज के लिए जरूरी नहीं है कि आपका बैंक खाता पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ही हो। आप किसी दूसरे बैंक खाते को पेटीएम ऐप से जोड़कर डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।

    टीएम पेमेंट्स बैंक में पैसा जमा है तो क्या होगा?

    जिन ग्राहकों का पैसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक में जमा है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक बंद होने की प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों के पैसों और दावों का निपटारा तय नियमों के अनुसार किया जाएगा। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते से जुड़े जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें। बैंक स्टेटमेंट, KYC दस्तावेज, खाते की जानकारी, लेनदेन का रिकॉर्ड जैसे डॉक्यूमेंट तैयार रखें। लिक्विडेटर और RBI की ओर से जारी होने वाले निर्देशों के अनुसार ग्राहकों के दावों का समाधान किया जाएगा।

    UPI यूजर्स को अब क्या करना चाहिए?

    अगर आपका Paytm UPI किसी दूसरे बैंक खाते से जुड़ा हुआ है, तो आपको कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपका UPI अभी भी पुराने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से लिंक है, तो उसे किसी अन्य सक्रिय बैंक खाते से जोड़ना बेहतर होगा। इससे भविष्य में डिजिटल भुगतान करते समय किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। जिन ग्राहकों के पुराने FASTag या वॉलेट पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े हुए थे और उनमें कोई पैसा या दावा बाकी है, उनका निपटारा भी बैंक की लिक्विडेशन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। ऐसे ग्राहकों को अपने पुराने खातों और लेनदेन की जानकारी संभालकर रखनी चाहिए और RBI या लिक्विडेटर की ओर से आने वाले निर्देशों का पालन करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसान की बेटी बनने वाली थी प्रोफेसर, NET-JRF और CTET भी किया था पास, PhD से पहले थम गई जिंदगी
    Next Article साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ranchi Breaking: आज छात्रों का ‘महासंग्राम’… विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 700 से ज्यादा जवानों की तैनाती | National

      August 10, 2026

      IMD Weather update: मौसम विभाग ने जताया आज भारी बारिश का अनुमान, किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा, जारी किया यलो अलर्ट | National

      August 10, 2026

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026

      ममता बनर्जी का आरोप- गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया, मेरी जान जा सकती थी

      August 9, 2026

      सरकार JPSC परीक्षाएं रद्द करने को राजी, CGL परीक्षा रद्द करने से इनकार, छात्र घेरेंगे विधानसभा

      August 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Siraj Hat trick Six: भारत की श्रीलंका में रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगाए 3 लगातार छक्के, मोहम्मद सिराज ने पलटा मैच | Sports

      By परवेश चौहानAugust 10, 2026

      मोहम्मद सिराज के हैट्रिक छक्के से जीती टीम इंडिया नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने…

      पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत 58,000 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की

      August 10, 2026

      मामूली तेजी पर खुला स्टॉक मार्केट, बैंकिंग, IT में उछाल, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.