Close Menu
    What's Hot

    Indian Bank देशभर में 100 नई शाखाएं खोलेगा, 2,500 कर्मचारियों की होगी भर्ती

    August 31, 2026

    पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा

    August 31, 2026

    जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर कितने दिन की छुट्टी मिलेगी? हर राज्य का अलग है नियम

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा

      August 31, 2026

      सऊदी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

      August 31, 2026

      नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

      August 31, 2026

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा
    Breaking News

    पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi And Putin: पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान गए हैं। इस संगठन को बने 25 साल पूरे हो गए हैं।
    PM Modi And Putin: पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान गए हैं। इस संगठन को बने 25 साल पूरे हो गए हैं।

    एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी
    PM Modi And Putin, (द भारत ख़बर), बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। यहां पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध खत्म करने की हर कोशिश का समर्थन करता है।

    पीएम मोदी ने भारत-रूस के बीच संबंधों को लेकर कहा, हमारे लिए यह बहुत संतोष की बात है कि हमारा सहयोग नई ऊंचाइयां छू रहा है और हम दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

    राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखना हमारी साझा सोच रही है और भविष्य में भी यही हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा। पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान गए हैं। इस संगठन को बने 25 साल पूरे हो गए हैं।

    भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले साल आपकी भारत यात्रा बहुत सफल और वाकई यादगार रही। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, हमने लगातार यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा की है। जब हम पहले मिले थे, तो आपने मुझे इस मामले के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया था। जैसा कि आप जानते हैं, भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।

    हमें युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए

    पीएम मोदी ने युद्ध खत्म करने की अपील करते हुए कहा, युद्ध में बिताया गया हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। हमें अंतहीन युद्ध से हटकर युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह मानवता की भलाई के लिए जरूरी है।

    जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान ही मानवता की पुकार

    पीएम मोदी ने आगे कहा, सभी मुद्दों का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान ही मानवता की पुकार है और यही भारत का संदेश है। गांधी और बुद्ध की धरती का एक ही संदेश है। शांति का मार्ग। आज, मैं आपके साथ इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। मध्य एशिया में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में देश-दुनिया के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की है। इसी सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई है।

    ईरान के राष्ट्रपति से भी मिले पीएम मोदी

    रूसी राष्ट्रपति से मिलने से पहले एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से हुई। पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से भी मिले।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर कितने दिन की छुट्टी मिलेगी? हर राज्य का अलग है नियम
    Next Article Indian Bank देशभर में 100 नई शाखाएं खोलेगा, 2,500 कर्मचारियों की होगी भर्ती
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सऊदी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

      August 31, 2026

      नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

      August 31, 2026

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026

      न्यूयॉर्क में बोले भागवत- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं

      August 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Indian Bank देशभर में 100 नई शाखाएं खोलेगा, 2,500 कर्मचारियों की होगी भर्ती

      By परवेश चौहानAugust 31, 2026

      Indian Bank देशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए एक नए प्लान पर काम कर…

      पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा

      August 31, 2026

      जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर कितने दिन की छुट्टी मिलेगी? हर राज्य का अलग है नियम

      August 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.