- 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 अन्य घायल
Andhra Road Accident, (द भारत ख़बर), अमरावती: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। एक निजी ट्रैवलर बस के एक टिपर लॉरी के साथ टकराने के कारण 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गए हैं।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजारे रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, हादसा बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। उन्होंने कहा, घायल जल्द से जल्द ठीक हों, यही मेरी ईश्वर से कामना है।
टक्कर के बाद बस में लग गई आग
प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएमएनआरएफ ( PMNRF) से हर मृतक के परिजनों को 2-2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि बस की टिपर लॉरी से टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। हरिकृष्ण ट्रैवल्स द्वारा संचालित यह निजी बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी।
रविवार को दो कारों की टक्कर में 3 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर दुख जताया और घायलों को दी जा रही चिकित्सा सहायता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करें और एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एरनागुडेम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दो कारों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।
बांग्लादेश में नदी में गिरी बस, 16 डेड बॉडी बरामद
बांग्लादेश में यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर लोग ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे। बांग्लादेशी पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए थे और सात लापता बताए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें : Bangladesh Bus Accident : ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों की बस नदी मे गिरी

