Close Menu
    What's Hot

    कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

    September 16, 2026

    ‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

    September 16, 2026

    बठिंडा रेलवे ग्राउंड में खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए…

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज ! हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी
    पंजाब

    पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 31, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब सरकार घर से ले जाने से लेकर वापसी तक रहने और खाने-पीने सहित सारा प्रबंध करेगी: मुख्यमंत्री मान

    मोहाली (एस.ए.एस. नगर) : यहां “हर-हर महादेव” के जयकारों और अलौकिक माहौल के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान “एक शाम भगवान शिव दे नाम” भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। पंजाब को गुरुओं और संतों की पवित्र धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे की भाईचारक सद्भावना, सांझ और आपसी सम्मान की सदियों पुरानी परंपराएँ ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

    ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के विस्तार का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम जी, सालासर जी, वृंदावन धाम और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा देगी, जिसका सारा खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी। इसमें श्रद्धालुओं को घर से ले जाने, रहने, खाने-पीने और वापसी की यात्रा का खर्चा शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहाँ पंजाब में प्यार और एकता है, वहीं फूट डालने वाली ताकतों द्वारा नफरत के बीज बोने की हर कोशिश को सूबे के लोग नाकाम कर देंगे।

    इस पवित्र समागम की कुछ झलकियाँ साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, “मोहाली में ‘एक शाम भगवान शिव दे नाम’ कार्यक्रम में शिरकत की और संगत के अथाह प्यार तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब गुरुओं-पीरों की पवित्र धरती है। हमारी भाईचारक सांझ एक ऐसे सुंदर गुलदस्ते की तरह है, जहाँ प्यार और आपसी एकता की फसल लहराती है, नफरत के बीज नहीं।”

    उन्होंने कहा कि “हमारे बुजुर्गों की श्रद्धा और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हम पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए नई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ बसों की शुरुआत कर रहे हैं। आप सरकार आपके टैक्स का पैसा आपकी भलाई के लिए खर्च कर रही है। मुफ्त बिजली, ‘माँवाँ धियाँ सतिकार योजना’ के जरिए महिलाओं को सम्मान और वित्तीय सहायता तथा ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ जैसी सुविधाएँ इसी सोच का नतीजा हैं।”

    कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भगवान शिव की महान विरासत को कायम रखने के मकसद से शुरू किए गए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूरे सूबे में लोगों से भरपूर समर्थन मिला है। सूबा सरकार ने भगवान शिव का संदेश पहुँचाने के लिए सूबे के 22 शहरों में यह कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इसका मुख्य मकसद यही है कि सावन के इस पवित्र महीने के दौरान पूरे पंजाब के लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाएँ।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब एक ऐसा सुंदर गुलदस्ता है, जहाँ हर रंग का फूल खिलता है और इस पवित्र धरती पर हर कोई फल-फूलता है। पंजाब की धरती उपजाऊ है, जहाँ नफरत के बीज के अलावा हर तरह का बीज उग सकता है क्योंकि हमारी एकता अटूट है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सभी धर्मों के लोग हर त्योहार मिलकर मनाते हैं, चाहे वह राम नवमी हो, गुरुपर्व हो या ईद। इसलिए पंजाब में भाईचारक सद्भावना और आपसी सांझ के रिश्ते बहुत मजबूत हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करने वाली फूट डालने वाली ताकतों के मंसूबे पंजाब में कभी सफल नहीं हो सकते। पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का विस्तार किया है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार, ऋषिकेश, सालासर धाम और खाटू श्याम जी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। पहली अगस्त से वृंदावन को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार श्रद्धालुओं को मुफ्त यातायात, रहने और खाने-पीने की सुविधाएँ मुहैया करवाती है। श्रद्धालुओं को उनके घरों से ले जाने से लेकर यात्रा के बाद सुरक्षित वापस छोड़ने तक के प्रबंध किए जा रहे हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि सूबे भर की महिलाओं को पहली जुलाई से ‘माँवाँ-धियाँ सतिकार योजना’ के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है। हर पात्र लाभार्थी महिला को 1,000 रुपये प्रति माह, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहली जुलाई को 32 लाख महिलाओं ने इसका लाभ उठाया और पहली अगस्त को 40 लाख से अधिक महिलाओं को यह वित्तीय सहायता मिलेगी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि अगर विपक्षी दल कभी सत्ता में आती है तो वह हमारी सरकार द्वारा शुरू किए गए सभी जन-कल्याण कार्यों को बंद कर देगी। जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, जिससे आम लोगों की रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “युवाओं को पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के साथ 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन के समय बिजली की आपूर्ति मिल रही है, लगभग 44,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और कई अन्य जन-कल्याण योजनाएँ लागू की जा रही हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है, जो पंजाब के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देती है। पंजाब भारत का पहला ऐसा सूबा है, जो इतनी व्यापक स्वास्थ्य कवरेज दे रहा है, जिससे लोगों पर वित्तीय बोझ काफी कम हुआ है और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित हुई हैं।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस ऐतिहासिक पहल का मकसद सूबे के हर परिवार को व्यापक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। अब तक लोग इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज करवा चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट
    Next Article India vs Sri Lanka Test: श्रीलंका दौरे से पहले बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ टीम इंडिया का सबसे खूंखार खिलाड़ी | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      बठिंडा रेलवे ग्राउंड में खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए…

      September 16, 2026

      पंजाब में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ

      September 16, 2026

      अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण 1 व 2 नवम्बर को

      September 16, 2026

      CM भगवंत मान बोले- अब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है

      September 16, 2026

      कहा- लाशों पर राजनीति करना बंद करे

      September 16, 2026

      मंत्री सौंद बोले- कोयले में कटौती के बावजूद मान सरकार ने बिना कटौती के दी रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      By अंकित कुमारSeptember 16, 2026

      Dadasaheb Phalke Award 2024: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान…

      ‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

      September 16, 2026

      बठिंडा रेलवे ग्राउंड में खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए…

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.