Close Menu
    What's Hot

    134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित

    July 16, 2026

    Red Fort Closed: 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला, आखिर क्या है वजह? | Delhi

    July 16, 2026

    प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      July 16, 2026

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026

      कल स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? रथ यात्रा और बारिश के बीच पढ़ें ये जरूरी अपडेट

      July 16, 2026

      चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

      July 15, 2026

      62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News:शहरी स्थानीय इकाईयों में समग्र ऊर्जा दक्षता को 35-40 % तक बढ़ाने के प्रयास जारी
    Breaking News

    Punjab News:शहरी स्थानीय इकाईयों में समग्र ऊर्जा दक्षता को 35-40 % तक बढ़ाने के प्रयास जारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    •   पेडा ने म्यूनिसिपल डिमांड साईड मैनेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत ‘‘ऊर्जा कुशल विद्युत उपकरणों’’ संबंधी तकनीकी वर्कशॉप करवाई  

    Punjab: शहरी स्थानीय इकाईयाँ (यू.एल.बीज) में समग्र ऊर्जा दक्षता में सुधार करने के उद्देश्य से पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा यहाँ पेडा ऑडीटोरियम में ‘‘ऊर्जा कुशल विद्युत उपकरणों’’ के बारे में एक तकनीकी वर्कशॉप करवाई गई।  

    यह वर्कशॉप ब्यूरो ऑफ एनर्जी ऐफीशियैंसी (बी.ई.ई.), ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के म्यूनिसिपल डिमांड साईड मैनेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पंजाब के हिस्सेदार विभागों जैसे यू.एल.बीज, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग, विकास अथॉरिटी, लोक निर्माण विभाग, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, मंडी बोर्ड, पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन और पी.एस.पी.सी.एल. के सहयोग के साथ करवाई गई।  

    वर्कशॉप को संबोधित करते हुए पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरपाल सिंह ने राज्य में इमारतों, उद्योगों और नगर पालिकाओं में ऊर्जा दक्षता के महत्व और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कुशल प्रौद्योगिकियों को लागू करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि म्यूनिसिपल डिमांड साईड मैनेजमेंट (एम.यू.डी.एस.एम.) एक ऐसा प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य शहरी स्थानीय इकाईयों (यू.एल.बीज) की समग्र ऊर्जा दक्षता को 35-40 फ़ीसदी तक बढ़ाना है। यू.एल.बीज में ऊर्जा दक्षता से सम्बन्धित स्ट्रीट लाईटों, इमारतों और पानी वाले पम्पों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।  

    एम.यू.डी.एस.एम. को उपयोगिता गतिविधियों (उपभोक्ता मीटर से परे) की योजनाबंदी, लागूकरण और निगरानी के तौर पर दिखाया गया है, जोकि उपयोगिताओं को बिजली की माँग के समय और स्तर के सम्बन्ध में, उनके बिजली उपभोग के पैटरनों में संशोधन करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे बिजली की और अधिक कुशलता से प्रयोग करने में उपयोगिताओं की मदद की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि ऊर्जा का सीधा प्रभाव निवासियों के रहन-सहन पर पड़ता है और इसकी मदद से हुई ऊर्जा बचत को अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।  

    पेडा के डायरैक्टर श्री एम.पी. सिंह ने राज्य में टी एंड डी घाटे को 14 फ़ीसदी से घटाकर 12.05 फ़ीसदी करने के लिए देश में उत्तम कारगुज़ारी वाले एम.यू.डी.एस.एम. के प्रयासों को उजागर किया। उन्होंने राज्य में साफ़ और कम-कार्बन वाली ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ाने के लिए पेडा द्वारा लागू की जा रही रणनीतियों के बारे में भी चर्चा की। सरकार द्वारा एम.यू.डी.एस.एम. को लागू करने के लिए उचित संस्थागत और रेगुलेट्री ढांचे के लिए लगातार अलग-अलग नीतियाँ और प्रोग्राम लाए जा रहे हैं।  

    वर्कशॉप के दौरान रिवायती ऊर्जा से परिवर्तन को अपनाने और राज्य में कार्बन के उत्सर्जन को कम करने के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।  

    इस तकनीकी वर्कशॉप में स्थानीय निकाय विभाग के टाऊन प्लैनर श्री मानव जैन और चंडीगढ़ चैप्टर के पूर्व आई.जी.बी.सी. चेयरमैन श्री जीत कुमार गुप्ता और अन्य हिस्सेदार विभागों के अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद थे।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana Weather Update Today Live: हरियाणा में आज से बदल सकता है मौसम, 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम विभाग का अलर्ट
    Next Article Punjab News: पंजाबियों द्वारा लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने की विलक्षण पहलकदमी की प्रशंसा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

    July 16, 2026

    कल स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? रथ यात्रा और बारिश के बीच पढ़ें ये जरूरी अपडेट

    July 16, 2026

    चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

    July 15, 2026

    62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

    July 15, 2026

    ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित

    By श्वेता चौहानJuly 16, 2026

    पंजाब देश का पहला राज्य, जहां प्रत्येक जिले में स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी (एसएए) स्थापित: डॉ.…

    Red Fort Closed: 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला, आखिर क्या है वजह? | Delhi

    July 16, 2026

    प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

    July 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.