Close Menu
    What's Hot

    विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

    June 3, 2026

    3 व 4 जून को हिसार एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    June 3, 2026

    खूबसूरती के चर्चे थे हर तरफ, लेकिन एक विवाद ने बर्बाद कर दी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की जिंदगी

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

      June 3, 2026

      Annamalai: अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी

      June 2, 2026

      गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

      June 2, 2026

      नेतन्याहू से बोले ट्रम्प-पागल हो गए हो क्या, लेबनान पर इजराइली हमले रोकने को कहा

      June 2, 2026

      कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

      June 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News: पंजाब में पराली जलाने के मामले में 11 जिलों के SSP को DGP ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
    Breaking News

    Punjab News: पंजाब में पराली जलाने के मामले में 11 जिलों के SSP को DGP ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Punjab: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद पराली जलाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड में नज़र आ रही है। 11 जिलों के SSP को डीजीपी की तरफ से पराली जलने की घटनाएं नहीं रोक पाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में पूछा गया है कि पराली जलाने की घटनाओं में कमी न आने का क्या कारण है। अब तक इस पर क्या एक्शन लिया गया है। सोमवार तक सभी को अपना जवाब दाखिल करना होगा। पराली जलाने की घटनाओं पर अब तक पुलिस की ओर से अलग अलग जिलों में 825 मामले दर्ज किए गए हैं। इन जिलों में बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, संगरूर, जगराओं और खन्ना शामिल हैं।

    पुलिस और प्रशासन की टीमों ने अब तक 5661 किसानों को पराली जलाने के चलते जुर्माना लगाया है। उन पर 1.42 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। साथ 342 से अधिक किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई।

    बता दें कि सरकार ने कुछ समय पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सारे पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में लगा दिया था। और एक सर्कल में बांट दिया था। लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने की धघटनाओं में कमी नहीं आई। ऐसे में अब इस मामले को डीजीपी ने गंभीरता से लिया है। जिन जिलों में पराली जलाने के सबसे ज़्यादा केस आ रहे हैं, उनको नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।

    पंजाब पुलिस की तरफ से पराली जलाने के मामलों को लेकर अब तक जो केस दर्ज किए हैं। उनमें से कई केस ऐसे है, जिनमें आरोपियों की पहचान नहीं हुई। ऐसे में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के SSP को हिदायत दी है कि उन लोगों की पहचान की जाए जिनके खेतों में आग लगी है, साथ ही आग किसकी तरफ से लगाई गई, इस चीज का भी पता लगाए जाए।

    पुलिस ने पराली जलाने से रोकने के लिए कई ऐसे अभियान भी चलाए हैं जिनसे गांव गांव जाकर लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दे सकें। और इसके लिए गांवों के समूहों, ग्राम सरपंचों और किसान नेताओं के साथ अब तक 7000 से ज्यादा बैठकें की हैं। खेतों में आग की जांच के लिए पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के 1,040 संयुक्त उड़न दस्ते भी बनाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब-हरियाणा के किसानों का 20 नवंबर से फिर हल्ला बोल, इस माँग को लेकर करेंगे डीसी कार्यालय का घेराव
    Next Article Punjab News: पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक सभी तहसील व जिला अस्पतालों में स्थापित होंगी एक्स-रे मशीनें
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

    June 3, 2026

    Annamalai: अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी

    June 2, 2026

    गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

    June 2, 2026

    नेतन्याहू से बोले ट्रम्प-पागल हो गए हो क्या, लेबनान पर इजराइली हमले रोकने को कहा

    June 2, 2026

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

    June 2, 2026

    जेल भेजे गए पति समर्थ और सास गिरिबाला

    June 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

    By अंकित कुमारJune 3, 2026

    Foreigners Registration Rules: विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले अब 180 दिन…

    3 व 4 जून को हिसार एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    June 3, 2026

    खूबसूरती के चर्चे थे हर तरफ, लेकिन एक विवाद ने बर्बाद कर दी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की जिंदगी

    June 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.