Close Menu
    What's Hot

    इस फिल्म में विलेन नहीं बनना चाहते थे ऋषि कपूर

    April 30, 2026

    रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    April 30, 2026

    Haryana Weather Update: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

      April 30, 2026

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

      April 30, 2026

      प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

      April 30, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीविका सखी सम्मेलन में समर्थ सखी समेत कई और योजनाएं की शुरू, इन महिलाओं का किया सम्मान
    Breaking News

    Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीविका सखी सम्मेलन में समर्थ सखी समेत कई और योजनाएं की शुरू, इन महिलाओं का किया सम्मान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Jaipur, Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जयपुर के जेईसीसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) की ओर से आयोजित ‘सखी सम्मेलन’ को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से राजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही, बड़ी संख्या में महिलाएं वीसी के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ी। 

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीविका से जुड़कर महिलाएं अलग-अलग तरह के एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन में हिस्सा ले रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें अपनी क्षमताओं और संविधान से मिले अधिकारों की पहचान हुई है। सहकारिता की भावना से काम करते हुए राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राजीविका के अंतर्गत 3.60 लाख समूहों का गठन कर लगभग 43 लाख महिलाओं को इनसे जोड़ा गया है। राज्य सरकार इन समूहों को 4774 करोड़ का ऋण उपलब्ध करवा रही है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार का एक अहम प्रयास है।     

    मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सौंपे चेक

    मुख्यमंत्री ने बैंकों की ओर से दिए जाने वाले 381 करोड़ रुपये की लोन राशि के चेक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे। साथ ही, राजस्थान महिला निधि से दिए जाने वाले 63 करोड़, आजीविका संवर्द्धन सहायता द्वारा दिए जाने वाले 160 करोड़ और जलग्रहण विकास कर्न्वजेंस सहायता द्वारा दिए जाने वाले 98 करोड़ की राशि के चेक भी राजीविका से जुड़ी महिलाओं को दिए। इस अवसर पर गहलोत ने महिलाओं को स्कूटी की चाबी सौंपी और सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया। 

    महिलाओं को सशक्त बना रही योजनाएं 

    मुख्यमंत्री  गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभान्वित कर रही है। राज्य में लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, 500 रुपये में गैस सिलेण्डर जैसी योजनाओं से आमजन को राहत दी जा रही है। महिलाओं के लिए उड़ान योजना के अंतर्गत निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन, रोड़वेज बस किराये में 50 प्रतिशत छूट, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत इंटरनेट युक्त निःशुल्क स्मार्टफोन, आरटीई के तहत 12वीं तक छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, नई महिला नीति लागू करने, सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण, मकान के खरीद-बेचान में रजिस्ट्री महिला के नाम से होने पर शुल्क में छूट देने जैसे निर्णय लिए गए हैं। अनिवार्य एफआईआर की नीति से महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अत्याचारों में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2030 तक राजस्थान को को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारा ध्येय है। इसमें राजीविका से जुड़ी महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। 

    मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी) कार्यक्रम और डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ किया। डिजिटल सखी योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध रूप से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकीकृत खेती क्लस्टर कार्यक्रम के द्वारा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री गहलोत ने की घोषणाएं

    राजीविका कैडर से जुड़ी महिलाओं के मानदेय में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी।

    राजीविका से जुड़ी महिलाओं को कृषि और गैर कृषि क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा।

    राजीविका से जुड़ी महिलाएं 2.5 प्रतिशत की जगह शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर स्कूटी खरीद पाएंगी।

    उड़ान योजना के अंतर्गत सेनिटरी नैपकिन की पूरी सप्लाई और बनाने का कार्य चरणबद्ध रूप से राजीविका को सौंपा जाएगा।

    इंदिरा रसोई योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 1000 रसोईयों का संचालन और प्रबंधन राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।

    ‘शाबास सखी’ प्रदर्शनी की विजिट

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई ‘शाबास सखी’ प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली। कार्यक्रम में राजीविका पर आधारित शॉर्ट वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJodhpur: पांच साल बाद नियुक्ति पत्र पाकर खिले सफाई कर्मचारियों के चेहरे, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामलों का निवारण
    Next Article Uttar Pradesh News: UP के लोगों को फ्री गैस सिलेंडर देगी योगी सरकार, सीधे खाते में जाएंगे 914 रुपये
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    April 30, 2026

    यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

    April 30, 2026

    रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 30, 2026

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    April 30, 2026

    ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

    April 29, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

    April 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    इस फिल्म में विलेन नहीं बनना चाहते थे ऋषि कपूर

    By श्वेता चौहानApril 30, 2026

    Rishi Kapoor Death Anniversary: इस फिल्म में विलेन नहीं बनना चाहते थे ऋषि कपूर मेरा…

    रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    April 30, 2026

    Haryana Weather Update: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे

    April 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.