Ayodhya News, (द भारत ख़बर), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में आज हर्षोल्लास से राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे सूर्य भगवान ने भगवान राम के माथे पर तिलक किया। तकरीबन 4 मिनट तक यह प्राकृतिक दृश्य चला। इसकी खास बात यह रही कि रामलला के ललाट पर तिलक उसी टाइम हुआ, जो भगवान के जन्म का क्षण माना जाता है।
अभिषेक, शृंगार व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
सूर्य तिलक के साथ ही भगवान राम का अभिषेक, शृंगार व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी किया गया और इस दिव्य क्षण् देश-विदेश के श्रद्धालु साक्षी बनें। रामनवमी पर अबकी सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है, जिससे इस आयोजन की धार्मिक अहमियत और बढ़ गई है।
गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थीं तैयारियां
सूर्य तिलक की तैयारियां गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थीं। इस दौरान लगातार तीसरे दिन रामलला के सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया। मंदिर सूत्रों के अनुसार गुरुवार को भी दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों ने भगवान राम के मस्तक को आलोकित किया। शुक्रवार यानी आज भी यही प्रक्रिया दोहराई गई।
ये भी पढ़ें : Ram Navami Security: बंगाल, उत्तर प्रदेश व मुंबई में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट पर पुलिस

