Close Menu
    What's Hot

    तेज रफ्तार बनी मौत का कारण! दर्दनाक हादसे में एक्टर Bharath Kanth ने तोड़ा दम

    May 12, 2026

    सोने में 600 रुपए गिरावट, चांदी 3700 रुपए महंगी

    May 12, 2026

    AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026

      सुवेंदु सरकार में मंत्रियों को मिला विभागों का तोहफा, दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक किसे क्या मिला?

      May 11, 2026

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      May 11, 2026

      बंगाल में सत्ता संभालते ही सुवेंदु अधिकारी का मास्टरस्ट्रोक, आयुष्मान भारत समेत कई बड़े ऐलान

      May 11, 2026

      गुजरात के छह पर्यटकों की हिमाचल में मौत

      May 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम
    Breaking News

    उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम
    Weather Update Today : उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम

    पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी की संभावना, मैदानों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी

    Weather Update Today  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : उत्तर भारत में आज से एक बार फिर मौसम बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है तो वहीं मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी हवा में एक ट्रफ भी बना हुआ है। इसका व्यापक असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है, जहां बारिश, वज्रपात और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    मैदानी राज्यों में इस तरह रहेगा मौसम

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे पेड़ों और फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, लेकिन मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जाएगा।

    किसानों के लिए विशेष सलाह

    मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तैयार फसलों की जल्द कटाई कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने को कहा गया है। खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने और सब्जियों व नर्सरी को प्लास्टिक या जाल से ढकने की सलाह दी गई है। बागानों में पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी बताया गया है। उत्तर भारत में इन दिनों गेहूं और सरसों की फसलें अपने अंतिम चरण में हैं। इसलिए मौसम का यह बदलाव इन दोनों फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    पूर्वोत्तर में भी आज से आंधी-बारिश

    पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती प्रसार और उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम के कारण मौसम अधिक उग्र बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 29 मार्च तक लगातार बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। इन राज्यों में हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ों की शाखाएं टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधारूहेड़ा में 27 से 31 मार्च तक रहेगी बिजली कटौती, जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा असर
    Next Article आपसी विवाद समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाए डब्ल्यूटीओ : गोयल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026

      सुवेंदु सरकार में मंत्रियों को मिला विभागों का तोहफा, दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक किसे क्या मिला?

      May 11, 2026

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      May 11, 2026

      बंगाल में सत्ता संभालते ही सुवेंदु अधिकारी का मास्टरस्ट्रोक, आयुष्मान भारत समेत कई बड़े ऐलान

      May 11, 2026

      गुजरात के छह पर्यटकों की हिमाचल में मौत

      May 11, 2026

      सोमनाथ मंदिर में आज स्थापित होगा विशेष कलश

      May 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      तेज रफ्तार बनी मौत का कारण! दर्दनाक हादसे में एक्टर Bharath Kanth ने तोड़ा दम

      By श्वेता चौहानMay 12, 2026

      Bharath Kanth Death: सोमवार को तेलुगू अभिनेता भरत कांत के अचानक निधन की दिल दहला…

      सोने में 600 रुपए गिरावट, चांदी 3700 रुपए महंगी

      May 12, 2026

      AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

      May 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.