Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी वार्ता

    May 12, 2026

    सोमनाथ से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम

    May 12, 2026

    सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सोमनाथ से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम

      May 12, 2026

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026

      सुवेंदु सरकार में मंत्रियों को मिला विभागों का तोहफा, दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक किसे क्या मिला?

      May 11, 2026

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      May 11, 2026

      बंगाल में सत्ता संभालते ही सुवेंदु अधिकारी का मास्टरस्ट्रोक, आयुष्मान भारत समेत कई बड़े ऐलान

      May 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रहा एयर इंडिया का विमान
    Breaking News

    खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रहा एयर इंडिया का विमान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Air India Flight: खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रहा एयर इंडिया का विमान
    Air India Flight: खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रहा एयर इंडिया का विमान

    नई दिल्ली से लंदन जा रहा विमान, सऊदी से लौटा
    Air India Flight, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: एअर इंडिया का ए350-900 (वीटी-जेआरएफ) विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया। यह विमान नई दिल्ली से लंदन जा रहा था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद सऊदी अरब के एयरस्पेस में विमान को लौटाने का फैसला लिया गया। विमान लगभग सात घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वापस दिल्ली पहुंचा।

    जांच जारी

    सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में अजीब आवाजें सुनी गई। हालांकि, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एहतियातन विमान को वापस लौटाया गया। दिल्ली में इसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को जल्द लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    इसी विमान में 15 मार्च को भी आई थी खराबी

    इसी विमान में 11 दिन पहले 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी। न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय विमान में सीट नंबर 32 और 33 पर बैठे यात्रियों को फ्लोर के नीचे से तेज कंपन और आवाज महसूस हुई। इससे अचानक उनकी नींद टूट गई। यात्रियों ने तुरंत क्रू को इसकी जानकारी दी। उस समय विमान आयरलैंड के तट के पास था। पायलटों ने तुरंत विमान को शैनन एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने का फैसला किया। विमान में करीब 300 लोग सवार थे।

    19 मार्च को दिल्ली वापस लाया गया था विमान

    यह विमान 19 मार्च को दिल्ली वापस लाया गया। इसके बाद इस विमान ने दिल्ली-लंदन-दिल्ली और दिल्ली-न्यूयॉर्क (रोम के जरिए) रूट पर करीब 10 बार उड़ान भरी, लेकिन गुरुवार को फिर से इसी तरह की तकनीकी समस्या सामने आ गई।

    ये भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे एलपीजी चार्ज, ऐसा किया तो कार्रवाई होगी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखाना खाने के कितनी देर बाद पी सकते है पानी? यहां जाने पानी पीने के नियम
    Next Article मेरी जान खतरे में है…” डायरेक्टर सनोज मिश्रा का इमोशनल VIDEO वायरल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोमनाथ से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम

      May 12, 2026

      फर्जी नंबर प्लेट, क्लोन कार और प्रोफेशनल शूटर… PA मर्डर केस में सामने आई खौफनाक साजिश

      May 11, 2026

      सुवेंदु सरकार में मंत्रियों को मिला विभागों का तोहफा, दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक किसे क्या मिला?

      May 11, 2026

      उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सफर होगा आसान, जून में शुरू हो सकता है 6 लेन पुल

      May 11, 2026

      बंगाल में सत्ता संभालते ही सुवेंदु अधिकारी का मास्टरस्ट्रोक, आयुष्मान भारत समेत कई बड़े ऐलान

      May 11, 2026

      गुजरात के छह पर्यटकों की हिमाचल में मौत

      May 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी वार्ता

      By परवेश चौहानMay 12, 2026

      US-India Trade Deal : अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगी वार्ता अमेरिकी डेलीगेट जल्द करेंगे…

      सोमनाथ से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम

      May 12, 2026

      सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

      May 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.