
कहा- प्रदर्शन के नाम पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं दी जा सकती
CJI Justice Surya Kant, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: बात बात पर प्रदर्शन करने वालों, रोड ब्लॉक करने वालों को चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया सूर्यकांत ने कड़ी नसीहत दी है। सीजेआई ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से साफ-साफ कहा कि हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं कर सकते।
उनकी वजह से किसी को दिक्िकत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, प्रदर्शन के नाम पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं दी जा सकती। सीजेआई नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। याचिका में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट के नाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।
सरकार जवाब न दे तो लोग मांग उठाते रहें
सीजेआई सूर्यकांत के साथ जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच प्रकाशज्योत सामाजिक संस्था की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम लोकनेता डीबी पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने की मांग की गई थी। याचिका में केंद्र सरकार को तय समय के भीतर फैसला लेने का आदेश देने की अपील भी की गई थी। साथ ही याचिका में बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें ऐसी ही मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।
कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को अपनी मांगें उठाने और उचित मंच पर अपनी बात रखने का अधिकार है। अगर सरकार तुरंत जवाब नहीं देती, तो लोगों को लगातार अपनी मांग उठाते रहना चाहिए। सीजेआई ने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में आखिरकार सरकार और संबंधित अधिकारी समझते हैं कि किसी मुद्दे पर फैसला लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: ट्रम्प बोले- जल्दी समझौता करो, वरना कुछ नहीं बचेगा, ईरान का जवाब- हमला हुआ तो अरब देशों को भी नहीं छोड़ेंगे
