Stock Market Closing 28 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट खोलने और युद्ध खत्म करने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज करने का असर सोमवार को स्टॉक मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,124.02 अंक लुढ़ककर 72,771.72 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 360.25 अंक लुढ़ककर 22,780.25 पर बंद हुआ। बीएसई पर इन्फोसिस को छोड़कर बाकी सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सिर्फ इन्फोसिस के शेयर में तेजी
बीएसई पर सिर्फ इन्फोसिस के शेयर में तेजी दर्ज की गई। इस कंपनी के शेयर में 0.20% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों शेयरों में गिरावट
HCLTECH, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो और BEL के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एलएंडटी के शेयर में सबसे ज्यादा 2.81% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.65%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.63% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.85% की गिरावट दर्ज की गई।
इन वजहों से लुढ़का बाजार
सोमवार को अचानक शेयर बाजार में मची इस तबाही के पीछे के कारणों के बारे में, तो इसका सीधा कनेक्शन अमेरिका से जुड़ा हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बरकरार है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने और युद्ध खत्म करने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिससे कच्चे तेल की कीमत में फिर से तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
सोमवार को शाम 4.11 बजे ब्रेंट क्रूड 4.24% उछलकर प्रति बैरल 108.7 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट के साथ खुला बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही भूचाल आ गया। 15 मिनट के अंदर सेंसेक्स करीब 900 अंकों का गोता लगा गया, तो निफ्टी 23,000 अंकों के नीचे चला गया। शेयर बाजार में इस तबाही से निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा हो गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का SENSEX 160.91 अंक लुढ़ककर 73,734.83 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 75.6 अंकों की गिरावट के साथ 23,064.90 पर खुला।

