Close Menu
    What's Hot

    दिवाली सेल में दुकानदार ने थमा दिया खराब सामान, घबराए नहीं, चुटकी में मिलेंगे पैसे वापस, जानिए कैसे

    November 6, 2026

    Gold-Silver Price Haryana: आज क्या हैं सोने और चांदी के रेट? जानिए गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला के दाम | business

    November 6, 2026

    फरीदाबाद में युवक की पिटाई, महिला ने जूते से पीटा, थप्पड़ भी जड़े, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026

      Nagaur Firecracker Blast: राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की मौत, 2 किमी दूर तक गूंजी आवाज | National

      November 5, 2026

      Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में गंगा नदी में गिरी इनोवा कार, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | National

      November 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, हिमाचल में ठंड, दक्षिण भारत में बारिश | National

      November 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»दिवाली सेल में दुकानदार ने थमा दिया खराब सामान, घबराए नहीं, चुटकी में मिलेंगे पैसे वापस, जानिए कैसे
    हरियाणा

    दिवाली सेल में दुकानदार ने थमा दिया खराब सामान, घबराए नहीं, चुटकी में मिलेंगे पैसे वापस, जानिए कैसे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: दिवाली के त्योहार पर फरीदाबाद के बाजारों में दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर और डिस्काउंट दे रहे हैं. कहीं 20 प्रतिशत तो कहीं 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. ऐसे में कई बार ग्राहक जल्दबाजी में सामान खरीद लेते हैं और बाद में पता चलता है कि प्रोडक्ट खराब है या दुकानदार ने गलत जानकारी देकर सामान बेचा है. ऐसी स्थिति में ग्राहक क्या कर सकते हैं और अपने पैसे वापस कैसे ले सकते हैं, इस बारे में फरीदाबाद के सेक्टर-12 कोर्ट में बैठने वाले एडवोकेट मोहन तिवारी ने लोकल 18 को जानकारी दी.

    मोहन तिवारी बताते हैं कि अगर ग्राहक ने दिवाली की सेल में कोई सामान खरीदा है और दुकानदार ने उसकी बिलिंग की है, तो सामान की जिम्मेदारी दुकानदार की होगी. अगर सामान खराब निकलता है तो ग्राहक दुकानदार से उसे बदलने या पैसे वापस करने की मांग कर सकता है. अगर दुकानदार ने सामान को लेकर गलत वादा किया है और उसके अनुसार प्रोडक्ट नहीं दिया है, तो भी ग्राहक शिकायत कर सकता है.

    ग्राहक उपभोक्ता फोरम में करे शिकायत

    बताते हैं कि खराब सामान मिलने पर ग्राहक सबसे पहले दुकानदार के पास जाएं और उसे बताएं कि आपके यहां से खरीदा गया प्रोडक्ट खराब है. ऐसी स्थिति में दुकानदार से सामान बदलने या पैसे वापस करने की मांग करें. अगर दुकानदार ऐसा करने से मना करता है, तो ग्राहक उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकता है. फरीदाबाद के ग्राहक को फरीदाबाद के उपभोक्ता फोरम में ही शिकायत करनी होगी.

    दुकानदार से बिल ले जरूर

    बताते हैं कि दिवाली की सेल में सामान खरीदते समय बिल लेना बहुत जरूरी है. अगर ग्राहक ने ऑनलाइन पेमेंट की है तो UPI की रसीद और कैश पेमेंट करने पर दुकानदार से बिल जरूर लें. शिकायत के समय यही दस्तावेज सामान खरीदने का सबूत बनते हैं. इनके आधार पर ग्राहक आगे की कार्रवाई कर सकते हैं. ग्राहकों को दिवाली की सेल में सामान खरीदते समय जागरूक रहना चाहिए. कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें और उसके बाद ही पेमेंट करें.


    faridabad news 2026 11 7054031f2f643da31afe5fd39824279c 1200x675

    पुल‍िस में भी कर सकते है श‍िकायत

    उनका कहना है क‍ि सामान खरीदने से पहले दुकानदार को यह भी बता दें कि अगर प्रोडक्ट खराब निकला तो उसे बदलना होगा या पैसे वापस करने होंगे. इससे बाद में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. अगर किसी ग्राहक के साथ ठगी हुई है, तो सबसे पहले यह देखना होगा कि ठगी किस तरह की है. अगर मामला सामान या प्रोडक्ट से जुड़ा है, तो उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकते हैं. वहीं, अगर ठगी का मामला किसी दूसरे तरह का है, तो पुलिस में भी शिकायत की जा सकती है. कार्रवाई मामले की परिस्थिति के अनुसार होगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGold-Silver Price Haryana: आज क्या हैं सोने और चांदी के रेट? जानिए गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला के दाम | business
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद में युवक की पिटाई, महिला ने जूते से पीटा, थप्पड़ भी जड़े, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच

    November 6, 2026

    दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

    November 6, 2026

    चेहरा टेढ़ा होना, बोलने में दिक्कत हो सकते हैं स्ट्रोक के संकेत, 3 घंटे के अंदर लेकर पहुंचे अस्पताल, बच सकती है मरीज की जान

    November 6, 2026

    ब्रिटेन से गुरुग्राम पहुंंचे NRI इंजीनियर की मौत, होटल के हॉट टब में मिली बॉडी

    November 5, 2026

    आज का राशिफल, मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

    November 5, 2026

    रोहतक में हिट एंड रनः टायर बदल रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, तीनों की मौत

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिवाली सेल में दुकानदार ने थमा दिया खराब सामान, घबराए नहीं, चुटकी में मिलेंगे पैसे वापस, जानिए कैसे

    By प्रमोद रिसालियाNovember 6, 2026

    फरीदाबाद: दिवाली के त्योहार पर फरीदाबाद के बाजारों में दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के…

    Gold-Silver Price Haryana: आज क्या हैं सोने और चांदी के रेट? जानिए गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला के दाम | business

    November 6, 2026

    फरीदाबाद में युवक की पिटाई, महिला ने जूते से पीटा, थप्पड़ भी जड़े, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच

    November 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.