नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले कुछ महीनों में धमाकेदार खेल दिखाया है. उन्होंने कप्तान बनने के बाद अपने खेल में और भी ज्यादा परिपक्वता दिखाई है. भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को इतिहास रच दिया. वह पांच बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
टीम इंडिया के कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल जो दौरे पर रन बनाने और शतक जमाने का सिलसिला शुरू किया था वो लगातार जारी है. उन्होंने हालिया वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में डबल सेंचुरी ठोक डाली. पंजाब के दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल ने पिछले महीने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए दो वनडे मैच खेले थे. इन दोनों मुकाबलों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिरुवनंतपुरम में 110 रन और गुवाहाटी में 223 रन बनाए थे. गिल ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में भारत के अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की.
First to be crowned with 5️⃣ ICC Player of the Month awards 👏
Shubman Gill and Hayley Matthews continue to set the standard 🫡 https://t.co/kLU1OGk8mq
— ICC (@ICC) October 13, 2026
अभिषेक शर्मा ने पिछले महीने नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले थे. उन्होंने इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ तीन मुकाबलों में 82, 39 और 108 रन बनाए. जापान के सानो में भारत और जापान के बीच खेले गए पहले टी20 में वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले. उन्होंने इन मुकाबलों में 57, 45 और नाबाद 81 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने तीन विकेट भी अपने नाम किए.
आईसीसी ने मंगलवार, 13 सितंबर को हर महीने दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड की घोषणा की. यह पुरस्कार शुभमन गिल का दिए जाने का ऐलान हुआ. यह उनका पांचवां ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है. इससे पहले वह जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में यह अवार्ड जीत चुके हैं. शुभमन गिल से पहले यह पुरस्कार जीतने वाले आखिरी भारतीय संजू सैमसन थे. सैमसन ने मार्च में टी20 विश्व कप 2026 के दौरान वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 97, 89 और 89 रन की पारियां खेलकर यह सम्मान हासिल किया था.

