
नई दिल्ली. भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के दूसरे राउंड में खेलने उतरे. इसकी शुरुआत रविवार (18 अक्टूबर) से हुई और इस पंजाब की तरफ से खेलने उतरे. पहले दिन भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में खेल रहे थे. इसमें रिंकू सिंह, प्रियांश आर्या समेत कई खिलाड़ी उतरे. टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल छत्तीसगढ़ के खिलाफ केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. दिल्ली के प्रियांश आर्य ने 199 रन की शानदार पारी खेली, जबकि उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह ने मुश्किल परिस्थिति में 118 रन बनाए.
बीसीसीआई ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले तमाम खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है. कम से कम एक मुकाबला सभी को खेलना है. इसी कड़ी में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पंजाब की ओर से खेलने उतरे छत्तीसगढ़ के खिलाफ वो महज पांच गेंद में सिर्फ एक रन बना कर आउट हो गए. उन्हें स्पिनर अजय राज मंडल ने बोल्ड किया. पंजाब के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी 133 गेंद में 62 रन बना की पारी खेली.
दिल्ली की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए प्रियांश आर्य ने गुजरात के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 220 गेंद पर 199 रन बनाए और डबल सेंचुरी से महज 1 रन से चूक गए. आयुष बडोनी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 149 गेंद में नाबाद 115 रन जड़ दिए. दोनों की पारियों की बदौलत दिल्ली ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 381 रन बना लिए.
उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली. गोवा के खिलाफ उन्होंने 186 गेंद में 118 रन की जुझारू पारी खेली. हालांकि उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और पूरी टीम 202 रन पर आउट हो गई. जवाब में गोवा ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए थे.
